खबर प्रयागराज:राष्ट्रीय मानवाधिकार व भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो ने गुजरात, उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश में किया संगठन विस्तार

Share:

जतिन कुमार चतुर्वेदी

सुरेश सैनी बने राष्ट्रीय संयुक्त सचिव।कपिल देव वर्मा झांसी मंडल संरक्षक, हर्ष गौतम भाई मेहसाना जिला सदस्यता प्रभारी। रावल संदीप कुमार, धर्मेंद्र कुमार जोशी, सुभान खान बने तालुका, तहसील के अध्यक्ष।

प्रयागराज। राष्ट्रीय मानव अधिकार व भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो ने गुजरात, उत्तराखंड तथा उत्तर प्रदेश में संगठन विस्तार के लिए विशेष अभियान चलाया है जिसमें उत्तराखंड के हरिद्वार निवासी सुरेश सैनी को राष्ट्रीय संयुक्त सचिव, कपिल देव वर्मा को उत्तर प्रदेश के झांसी मंडल का संरक्षक, गुजरात में हर्ष गौतम भाई को मेहसाणा का जिला सदस्यता प्रभारी, धर्मेंद्र कुमार जोशी को बेचराजी तालुका का अध्यक्ष, रावल संदीप कुमार को पाटन का तालुका अध्यक्ष जबकि सुभाष खान को राजस्थान के भादरा तहसील का अध्यक्ष बनाया गया है। यह जानकारी संगठन के संयुक्त सचिव प्रतीक कुमार जोशी जी द्वारा दी गई है।
जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय मानवाधिकार व भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो पूरे देश में मानवाधिकार संरक्षण व भ्रष्टाचार मुक्त भारत अभियान के साथ विभिन्न प्रकार के सामाजिक सेवा कार्य कर रहा है।


Share: