न्यूज़ प्रतापगढ़:बास्केटबॉल एसोशियशन के द्वारा प्रयागराज मंडल में द्वितीयस्थान प्राप्त

Share:

आज दिनांक 18 मई 2023 को जिला प्रतापगढ़ बास्केटबॉल एसोसिएशन के द्वारा बास्केटबॉल खिलाड़ियों को प्रयागराज मंडल में द्वितीय स्थान प्राप्त करने तथा बुलंदशहर में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के प्रमाण पत्र वितरण एवं खिलाड़ियों का सम्मान समारोह जिला स्टेडियम प्रतापगढ़ में प्रतापगढ़ जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष आदरणीय राजेंद्र त्रिपाठी जी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया

जिसमें अतिथि के रूप में प्रसिद्ध समाज सेविका नित्या त्रिपाठी जी तथा जिला क्रीड़ा अधिकारी पूनम लता राज जी उपस्थित थे।नित्या त्रिपाठी जी ने अपने संबोधन में बालक एवं बालिकाओं खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल जीवन के किसी विशेष क्षेत्र तक ही सीमित नहीं है, यह एक व्यक्ति को जीवनभर के लिए उपलब्धियों को प्रदान करता है। यह पाया गया है कि, वो बच्चे जो चुनौतिपूर्ण खेल में प्रतियोगिताओं में भाग लेते हैं वो कक्षा की चुनैतियों को भी पसंद करते हैं और वे प्रतियोगी समाज में भी कार्य कर सकते है। खेलों में नियमित भागीदारी बच्चों को स्कूल और जीवन में खेल खेलना सिखाती है। वे अच्छी तरह से जानते हैं कि हारे हुए खेल को कैसे जीतना है। खिलाड़ी हमेशा अनुशासित और जीवन भर आत्मविश्वास से भरे रहते हैं और जीवन के कठिन संघर्षों में भी कभी निराश नहीं होते। वे आसानी से नैतिकता, आवश्यक कौशल और जीने की कला को विकसित कर लेते हैं।

    जिला क्रीड़ा अधिकारी पूनम लता राज जी ने कहा कि खेल की तकनीकी संसार में, समाज में प्रतियोगिता निरंतर बढ़ती जा रही है जिसके लिए बच्चों और युवाओं को आगे जाने के लिए अधिक प्रयासों की आवश्यकता है। इस अवस्था में, खेल व्यक्ति के शान्तिपूर्ण और कुशल मस्तिष्क के विकास में निर्माणकारी भूमिका को निभाता है जो इस प्रतियोगी क्षेत्र में जीने के लिए बहुत आवश्यक है। कोई भी व्यक्ति जो खेल गतिविधियों में रुचि रखता है, वो जीवन के किसी भी खेल में कभी भी हार नहीं मानता। खेल या स्पोर्ट्स में उन लोगों को टीम का खिलाड़ी बनना सिखाता है जो हमेशा आकर्षण का केन्द्र बने रहना वाला रवैया रखते हैं। खेल और स्पोर्ट्स आत्मविश्वास बनाने वाली गतिविधियाँ हैं जो, बच्चों को बहुत अधिक आनंद प्रदान करती हैं। यह सुधार, उपलब्धियों और व्यक्तिगत प्रगति की भावनाओं को लाती है। यह एक खिलाड़ी को राष्ट्रीय प्रसिद्धि के साथ ही विश्वव्यापी प्रसिद्धि देता है।आजकल, लड़कियाँ भी लड़कों की तरह ही बड़े स्तर पर, अपने आत्मविश्वास के साथ बिना किसी पारिवारिक और सामाजिक झिझक के खेल गतिविधियों में भाग ले रही हैं। 

श्रीमती नित्या त्रिपाठी तथा पूनम लताराज जी ने बास्केटबॉल सभी खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया
जिसमें बालक वर्ग में हिमांशु मिश्रा ,सुधांशु त्रिपाठी, दिव्यांशु यादव, अभिजीत श्रीवास्तव ,अभिजीत सिंह, सिद्धार्थ सिंह ,तेजस वैश्य ,आदर्श सिंह, बालिका वर्ग में दिव्या यादव ,कनक सिंह, ममता बेन ,अमीरुल निशा ,चांदनी सरोज ,नंदिनी सिंह ,निशा यादव ,शिवन्या दुबे आदि थी।
कार्यक्रम के अंत में बास्केटबॉल कोच रघु सर ने आए हुए सभी अतिथियों तथा अभिभावकों को धन्यवाद दिया तथा कहा कि ऐसा ही सहयोग और समर्थन आप लोग देते रहे वह 2 दिन दूर नहीं जब बास्केटबॉल खेल के रूप में प्रतापगढ़ अपनी अलग पहचान बना। बास्केटबॉल कोच रघु सर


Share: