न्यूज़ प्रतापगढ़:कुरान शरीफ मुकम्मल होने पर भावुक हुए मौलाना हसन रजा

Share:

जतिन कुमार चतुर्वेदी

सगरा सुंदरपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत हंडोर डीह के गौसिया सुन्नी जामा मस्जिद में कलाम पाक मुकम्मल होने पर भावुक हुए मौलाना हसन रजा। उन्होंने बताया कि कलाम पाक मुकम्मल हुआ है लेकिन तराबी रमजान माह के पुरे महीने सभी रोजेदार पढ़े। आगे उन्होंने बताया कि तराबीह में कुरआन सुनना अलग सुन्नत है। वही मस्जिद के इमाम कारी नुसरतुल्लाह साहब ने कहा कि रमजान बरकत वाला महीना आते ही मुसलमान एक महीने रोजा रखते हैं और रात में विशेष तराबीह नमाज अदा करते हैं। इसी क्रम में गौसिया सुन्नी जामा मस्जिद हंडौर डीह में 15 वे रमजान के दिन कुरआन पाक मुकम्मल हुआ। इस मौके पर मस्जिद में एक महफिल का आयोजन किया गया। जिसमे मौलाना हसन रजा साहब ने रमजान के फजीलत और कुरआन की अहमियत अल्लाह और उनके रसूल पर प्रकाश डालते हुए देश में अमन चैन की दुवा मांगी। उन्होंने कहा कि तराबीह अभी ख़त्म नहीं हुईं हैं रमजान माह में कलाम पाक सुनना अलग सुन्नत है। उन्होंने कहा कि मुसलमान को रोजा रखना चाहिए और अल्लाह की इबादत करना चाहिए इस मौके पर इमाम हसन रजा साहब की गुलपोशी की और ग्राम सभा के तमाम लोग मौजूद रहे जैसे कि मस्जिद के इमाम कारी नुसरतुल्लाह साहब, मस्जिद के सदर कमाल शेख़, मस्जिद के मुवाजिम खलील अहमद, इस्तिखार अहमद शेख, मखदूम बक्श, मुनीर शेख़, नूर मोहम्मद, जलाल शेख़, महफूज शेख़, सहबाज खान, सद्दाम बेग, कल्लन बेग, वहीद शेख़, जिया अहमद, तारिक, साहिल, अनस, अशरफ, अरशद, इरफान खलीक, शरीफ, सफीक चंदबाबू, मुंशी रजा, दिलशाद, हाफिज गुलफाम दानिश, रहमुद्दीन कादिर खान सैनु तथा ग्राम सभा के तमाम लोग मौजूद रहे।


Share: