न्यूज़ प्रतापगढ़:हत्या के आरोपी कों पुलिस नें किया गिरफ्तार।

Share:

ब्यूरो रिपोट जतिन कुमार चतुर्वेदी

थानाक्षेत्र कोहंड़ौर के ग्राम लौली पोख्ता खाम के एक घर में लूट की नीयत से घुसे आरोपीगणों द्वारा एक महिला के सिर पर धारदार हथियार से गम्भीर चोट कारित करने के फलस्वरूप महिला की मृत्यु हो जाने संबंधी प्रकरण में 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल कुल्हाड़ी बरामद (थाना कोहंड़ौर)

आज दिनांक 24.01.2023 की रात्रि में थाना कोहड़ौर के ग्राम लौली पोख्ताखाम गांव में लूट करने की नीयत से घर में घुसे बदमाशों द्वारा एक महिला के सिर में धारदार हथियार से प्रहार कर घायल कर दिया गया एवं उपचार दौरान महिला की मृत्यु हो गई। जिसके संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोहड़ौर में मु0अ0सं0 14/2023 धारा 460 भादवि बनाम 02 व्यक्ति नामजद व 02 अज्ञात के विरुद्व अभियोग पंजीकृत किया गया।

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री सतपाल अंतिल द्वारा उक्त अभियोग से संबंधित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित कर संबंधित को कड़े निर्देश दिये गये थे। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक श्री अजीत कुमार शुक्ला थाना कोहड़ौरमय टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्तगण 01- मनिराज यादव 02- मनीष राज यादव पुत्रगण गंगाराम निवासी ग्राम लौली पोख्ताखाम थाना कोहड़ौर जनपद प्रतापगढ़ को बहदग्राम लौली पोख्ताखाम के नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल कुल्हाड़ी को बरामद किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-

  1. मनिराज यादव पुत्र गंगाराम नि0 ग्राम लौली पोख्ताखाम थाना कोहड़ौर, जनपद प्रतापगढ़।
  2. मनीष राज यादव पुत्र गंगाराम यादव नि0 ग्राम लौली पोख्ताखाम थाना कोहड़ौर, जनपद प्रतापगढ़

पुलिस टीम- प्रभारी निरीक्षक श्री अजीत कुमार शुक्ला मय हमराह थाना कोहड़ौर, जनपद प्रतापगढ़।


Share: