झारखंड कांग्रेस ने प्रदेश कार्यालय में जश्न-ए-आजादी का किया आयोजन

Share:

डॉ अजय ओझा।

रांची, 16 अगस्त । प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, कांग्रेस भवन, रांची में 76वीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जश्न-ए-आजादी कार्यक्रम हुआ। यह आयोजन प्रदेश कांग्रेस कमिटी के द्वारा किया गया, जिसमें झारखंड प्रदेश कांग्रेस कला-संस्कृति एवं फिल्म विभाग के चैयरमैन भानू प्रताप बड़ाईक की अगुवाई में संगीत कलाकारों के द्वारा सांस्कृति देशभक्ति गीत प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष बन्धु तिर्की, शहजादा अनवर, अग्रणी संगठन प्रभारी रविन्द्र सिंह,  वरिष्ठ नेता आरपी राय उपस्थित हुए।

जश्न ए आजादी सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति कांग्रेस कला-संस्कृति विभाग के पदाधिकारी एवं प्रसिद्ध संगीतकार पवन रॉय, पंकज रॉय, सुनैना कच्छप, अनुप्रिया, सलोनी मोनिका तिर्की ने दी। ऐ मेरे वतन के लोगों तुम खूब लगा लो नारा…….हम हिन्दुस्तानी… देश भक्ति गीत एवं भारत माता की नारे से पूरा कांग्रेस कार्यालय गूंज उठा। वहीं म्यूजिक टीम में प्रेम सिंह, अलर्बट कच्छप, साहिल अख्तर, देव नारायण महली, विक्की उरांव, बिनोद मिंज, रोनी, टिंकू नायक, प्रकाश नायक, मनीष तिर्की अमित तिर्की एवं नमन राय की जबरदस्त भागीदारी रही।

ADVT.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने 76वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज हम लोगों के लिए बहुत ही गौरव का दिन है। आज ही के दिन हमारा देश आजाद हुआ था। हमारे पूर्वजों, हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों के तपस्या, संघर्ष एवं बलिदान के बदौलत ही हम सबों को स्वतंत्रता मिली है। कांग्रेस पार्टी अपने स्वतंत्रता सेनानियों को हमेशा नमन करती है। उन्होंने कहा कि महापुरूषों को सम्मान भाव रहते हुए स्वतंत्रता सेनानियों को आदर देने के लिए कांग्रेस पार्टी जश्न ए आजादी समारोह मना रही है।

ADVT.

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कला-संस्कृति एवं फिल्म विभाग के चौयरमैन भानू प्रताप बड़ाईक ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि जश्न ए आजादी के माध्यम से देश के महापुरूषों की साहस, प्रकार्म, एवं उनकी जीवनी को आमजनता तक पहंचाने का काम किया गया है। महापुरूषों का त्याग, बलिदान और संघर्ष के बल पर ही हमारा देश आज के दिन अंग्रेजो गुलाम से आजाद हुआ था।

ADVT.

जश्न ए आजादी कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, कार्यालय प्रभारी अमुल्य नीरज खलखो, मानस सिन्हा, राकेश सिन्हा, सतीष पॉल मुंजनी, डॉ एम तौसीफ, ईश्वर आनंद, आभा सिन्हा, सुरेश बैठा सहित सैकड़ो कांग्रेसनेता व कार्यकर्तागण शामिल थे। 

ADVT.

Share: