इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी की रांची जिला शाखा की कार्यकारिणी कमिटी को राज्यपाल ने किया भंग

Share:

डॉ अजय ओझा।

रांची, 21 फरवरी : राज्यपाल-सह-अध्यक्ष, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी श्री रमेश बैस ने इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, राँची जिला शाखा में अनियमितताओं के संबंध में कार्रवाई करते हुए इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, राँची जिला शाखा के कार्यकारिणी कमिटी को आविलम्ब भंग करने का आदेश दिया। राज्यपाल महोदय ने जाँच प्रतिवेदन में पाये गए सभी दोषियों डा० सुशील कुमार, डा० उषा नरसरिया, तत्कालीन सचिव, डा० अशोक कुमार प्रसाद, तत्कालीन सदस्य, कार्यकारिणी कमिटी, डा० जय प्रकाश गुप्ता, सदस्य कार्यकारिणी कमिटी, श्री मलकेट सिंह, कोषाध्यक्ष के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई एवं एफ.आई.आर. भी करने का आदेश दिया। राज्यपाल महोदय ने इन सभी की सदस्यता रेड क्रॉस सोसाइटी से हमेशा के लिए रद्द करने हेतु निर्देश दिया।


Share: