पलामू प्रमंडल के तीन दिवसीय सांगठनिक प्रवास पर जाएंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश

Share:

डॉ अजय ओझा।

20 फरवरी को लातेहार,21 फरवरी को पलामू और 22 फरवरी को गढ़वा जिला में है कार्यक्रम।

रांची, 18 फरवरी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश आगामी 20,21 और 22 फरवरी को पलामू प्रमंडल के सांगठनिक प्रवास पर जाएंगे। यह जानकारी प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने दी ।
श्री साहू ने बताया कि बतौर प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक प्रकाश जी पहली बार पलामू प्रमंडल के तीन जिलों के सांगठनिक प्रवास पर जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि 20 फरवरी को प्रदेश अध्यक्ष लातेहार में21 फरवरी को पलामू में एवम 22 फरवरी को गढ़वा जिला के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के दौरे को लेकर तीनो जिलों के कार्यकर्ता उत्साहित है।विभिन्न बैठकों के साथ भव्य स्वागत की तैयारी भी जिलों में हो रही है।

श्री साहू ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष जिलों में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने के साथ जिला पदाधिकारियों,सांसद, विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चा के पदाधिकारियों सहित अन्य कई बैठकों में भी मार्गदर्शन करेंगे। श्री प्रकाश सभी जिलों में प्रेसवार्ता को भी संबोधित करेंगे।


Share: