इलाहाबाद सांसद प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी ने 9 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का प्रयागराज स्थित परेड ग्राउंड पर दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ

Share:

प्रयागराज। आज दिनांक 21 जून 2023 को 9 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर इलाहाबाद सांसद प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी ने परेड ग्राउंड में आयोजित योग दिवस का दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर प्रयागराज के मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत जिलाधिकारी संजय खत्री आई जी चंद्रप्रकाश मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार के साथ जिले के तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे। योग दिवस पर तकरीबन 8000 से अधिक लोगों ने परेड ग्राउंड में प्रातः योगाभ्यास किया।

सांसद प्रोफेसर जोशी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा की यह योग क्रिया कोई नई विधा नहीं है बल्कि हजारों हजारों वर्ष पुराणिक विधा है जिसे बहुत ही वैज्ञानिक ढंग से ऋषि-मुनि तपस्वियों द्वारा विकसित किया गया।

यह योग क्रिया योग विद्या आपको निरोग रखने के लिए तथा शरीर और मन दोनों के तालमेल बिठाने के लिए इसको प्रचलित किया गया। योगाभ्यास पहले हिंदुओं के बीच लोकप्रिय था परंतु हमारी आबादी के बहुत कम लोग योगाभ्यास का उपयोग किया करते थे। साल 2014 में जब श्री नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री बने तब उन्होंने संयुक्त राष्ट्र संघ से योग के विषय पर चर्चा कर योग की अच्छाई और अनेक जानकारियों के साथ कुछ साहित्य भी संयुक्त राष्ट्र संघ को उपलब्ध कराया तदोपरांत 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा घोषित किया गया जो हम भारत वासियों के लिए एक गर्व की बात है।

आज हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री जी अमेरिका में है जहां पर संभावित है कि 180 देशों के लोग उनके साथ योगभ्यास में हर वर्ग के लोग प्रतिभाग करेंगे। सांसद प्रोफेसर जोशी ने लोगों से अपील किया अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पैदल चलना तो जरूरी है परंतु प्रत्येक व्यक्ति को नित्य 15 मिनट योगाभ्यास में देना चाहिए जिससे अपना यह शरीर स्वस्थ और दीर्घायु रहेगा। तत्पश्चात सांसद प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी ने अपने लोकसभा क्षेत्र में रुद्रा आकृति अपार्टमेंट नैनी में वहां के स्थानीय लोगों के साथ योगाभ्यास किया। सांसद प्रोफेसर जोशी ने उपस्थित लोगों से कहा योग मनुष्य की शारीरिक, मानसिक और अत्याधुनिक ऊर्जा को बढ़ाता है योग दुनिया को भारत के द्वारा दिया गया अनमोल धरोहर है।

सांसद प्रोफेसर जोशी सहयोग डायग्नोस्टिक के अंतर्गत सृजन जन सेवा समिति द्वारा नैनी टी एस एल रेलवे क्रॉसिंग के निकट नई बाजार में आयोजित योग प्रशिक्षण प्रदर्शन एवं वृहद निः शुल्क स्वास्थ मेले का उद्घाटन किया तथा उपस्थित लोगों से नित्य योग क्रिया करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मुन्नन शुक्ला, धीरज त्रिपाठी, आलोक पांडेय डा बी बी अग्रवाल कमलेश कुमार द्विवेदी गंगा प्रसाद मिश्रा आशीष गुप्ता संत प्रसाद पांडेय राजेश त्रिपाठी राकेश जायसवाल पुष्पराज सिंह पटेल अनुज अग्रवाल शिव शंकर दिक्षित विजय पुरस्वानी स्वप्निल द्विवेदी आदि सकड़ों लोग उपस्थित रहे।


Share: