माही आखिरी फ्लाइट लेेकर अपने घर लौटेंगे

Share:

आईपीएल अनिश्चित काल के लिए रद्द कर दिया गया है। बीसीसीआई चाटर्ड उड़ानों से विदेशी खिलाड़ियों को उनके देेश लौटने में मदद कर रही है। भारतीय कप्तान विराट कोहली अपनी पत्नी के साथ मुंबई लौट गए हैं।

चैन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी अभी दिल्ली में हैं। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के अनुसार आईपीएल भारत में हो रहा था इसलिए घर लौटनेे में प्राथमिका विदेशी खिलाड़ियों औैर विदेशी सपोर्ट स्टाफ को मिलनी चाहिए। उसके बाद भारतीय खिलाड़ी घर लौटें। माही ने कहा कि वह पहले विदेशी खिलाड़ियों फिर भारत के खिलाड़ियों को घर भेेजेंगे। सबके सुुरक्षित घर वापसी के बाद होटल से लौटने वाले आखिरी खिलाड़ी वह होंगे। सभी खिलाड़ी को रवना करने के पश्चात धोनी आज शाम रांची के लिए रवाना होंगे।


Share: