सम्पूर्ण लॉकडाउन से इंकार किया योगी सरकार ने
लखनऊ। योगी सरकार ने सम्पूर्ण लॉकडाउन से किया साफ इंकार। यूपी के शहरों में सम्पूर्ण लॉकडाउन नहीं लगेगा ।उच्च न्यायालय के आदेश पर यूपी सरकार ने दी स्पष्ट जानकारी।

अपर मुख्य सचिव सूचना ने दी जानकारी कहा प्रदेश में कोरोना के मामले बढ़े है, कोरोना के नियंत्रण के लिए सख्ती आवश्यक है।
प्रदेश सरकार ने कई कदम उठाए हैं।आगे भी सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। जीवन के साथ गरीबों की आजीविका भी बचानी है। शहरों में सम्पूर्ण लॉकडाउन अभी नहीं लगेगा। लोग स्वतः स्फूर्ति के भाव से कई जगह बंदी कर रहे हैं।