योग से होगा स्वस्थ भारत का निर्माण : डॉ वंदना बंसल
महिला पतंजली योग समिति का दीक्षांत समारोह।
प्रयागराज : 21 अप्रैल : जीवन ज्योति हॉस्पिटल व महिला पतंजली योग समिति प्रयागराज द्वारा संयुक्त रूप से योग प्रशिक्षुओं का दीक्षांत समारोह व निशुल्क स्वास्थ शिविर राजश्री टंडन सेवा केंद्र कटरा में 21 अप्रैल रविवार को आयोजित किया गया। इस समारोह की मुख्य अतिथि थीं जीवन ज्योति हॉस्पिटल की निदेशक व प्रसिद्ध स्त्री रोग व आई वी ऍफ़ विशेषज्ञ डॉ वंदना बंसल। इस अवसर पर जीवन ज्योति हॉस्पिटल के चिकित्सकों की टीम के द्वारा 115 महिलाओं का निशुल्क स्वास्थ परिक्षण किया व उचित सलाह व दवाएं भी प्रदान की। स्वर्गीय डॉ ऐ के बंसल फाउंडेशन के तत्वधान में आयोजित शिविर में कुछ जांच जैसे की ब्लड प्रेशर शुगर आदि भी निशुल्क की गयी। कार्यक्रम में महिला पतंजली योग समिति की राज्य प्रभारी शशि आर्य , जिला प्रभारी शुभम सिंह , सह राज्य प्रभारी सुनीता आर्य भी उपस्थित थीं।
समारोह को सम्बोधित करते हुए डॉ वंदना बंसल ने सभी नव योग शिक्षकों को बधाई दी व कहा की योग सिर्फ एक व्यायाम नहीं है। बल्कि योग से पूरे शरीर का कायाकल्प हो जाता है। जिस दिन योग भारत के हर घर में पहुँच जाएगा उस दिन एक स्वस्थ भारत का निर्माण होगा व सही मायने में शांति के मार्ग पर पूर्ण रूप से अग्रसर होगा। आज पूरे विश्व में व्यायाम की कई विधियां हैं , पर योग का कोई मुकाबला नहीं है , इसलिए विश्व की कई बड़ी हस्तियां नियमित रूप से योग व प्राणायाम करती हैं। योग व प्राणायाम हमारे मन को भी नियंत्रित रखता है। यदि हमारा शरीर स्वस्थ है व मन नियंत्रित है तो हम किसी भी स्तिथि में विचलित नहीं होंगे। महिलाओं को योग को इसलिए भी अपनाना चाहिए क्यूंकि वह परिवार का आधार होती हैं। एक स्वस्थ महिला ही अपने परिवार को स्वस्थ रख सकती है।
“जिन भी महिलाओं नै योग को अपना लिया उन्होने अपने लिए सही दशा चुन ली है। योग हमको सही रूप में जीवन कैसे जिया जाए यह सिखाता है। यह हमे सकरात्मक रखता है। “
डॉ वंदना बंसल नै कहा की योग वैसे तो कई बीमारियों से बचता है परन्तु कुछ बीमारियां अनुवांशिक होती है। जिसके लिए हर व्यक्ति को अपनी नियमित जांच चिकित्सक से करानी चाहिए।
चिकित्सक की सलाह पर चालीस से पचास वर्ष की महिलाओं को मैमोग्राफी आदि की जाँच नियमित रूप से करनी चाहिए। इसी तरह से नौ वर्ष से ऊपर हर लड़की को सर्वाइकल कैंसर से बचाव का टीका भी जरूर लगवाना चाहिए। आजकल कई बीमारी जैसे निमोनिआ आदि से बचाव के लिए एडल्ट टीकाकरण भी होता है।