प्रयागराज: चार बच्चों संग यमुना में कूदी मां, मल्लाहों ने बचाई जान

Share:

प्रयागराज में कीडगंज स्थित नए पुल से एक महिला ने अपने चार बच्चों के साथ आज मंगलवार शाम को यमुना में छलांग लगा दी। जब वह रेलिंग पर चढ़कर कूद रही थी तो लोगों की नजर उस पर पड़ी और लोगों ने शोर मचाया। पुल के नीचे से गुजर रहे नावों के नाविकों और अन्य गोेताखोरों नेे सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
मध्य प्रदेश के रीवा जनपद की रहने वाली इस महिला का नाम रोहिणी है। कहा जा रहा है कि पारिवारीक कलह के कारण महिला ने अपनी तीन पुत्रियों रूपाली, श्रेया, मनाली एवं पुत्र्र अंश के साथ यमुना में कूदकर जान देने की कोेशिश की। पानी में देर तक रहने केे कारण पांच वर्षीय अंश की हालत नाजुक हो गई थी, इतने मं कीडगंज पुलिस वहां पहुंची। अंश को अस्पताल लेे जाया गया। पुलिस के अनुसार परिवार के लोगों को खबर कर दी है।


Share: