तीस साल से परी जैसा बाल बढ़ाया

Share:

जयति भट्टाचार्य।
परी रपुनजल की कहानी जर्मनी में बेहद मशहूर है। साथ ही मशहूर हैै परी के सुुनहरेे और लंबे बाल। कहानी में एक दुष्ट चुड़ैल परी को कैद कर लेती हैे औैर हमेशा से ही परी कथा का अंत जैसा होता है, इसमें भी एक राजकुमार आकर परी को कैद से छुड़ा लेता हैै।

यूक्रेन की ओडेशा में निवासरत बिजनेेस ओनर एलेना क्र्रवशेनको ने अपने बालों को परी के बालों जेैसा लुक दिया। इसके लिए उन्होेंनेे तीस साल तक बाल नहीं काटे। उनके बालों की लंबाई करीब साढ़े छह फीट है।
मिरर डॅाट काॅम के अनुसार जब वह पांच साल की थीं तो उनकी मां ने कहा था कि महिलाओें के बाल लंबे होेते हैं। बाल मन में जो बात घर कर जाती है वह ताउम्र नहीं जाती। तब से वह बाल लंबे कर रही हैैं। एलेना ने कहा कि वह हफ्ते में एक बार आधे घंटे तक अपने बालों को धोती हैैं। बालों की सलामती केे लिए न ही बालों को सुुखाने के लिए वह ड्रायर का प्रयोग करती हैैं और टूटने से बचानेे के लिए न ही कंघी का प्रयोग। वह अपने बालों को प्राकृतिक रूप से सुखाती हैैं। उनके बाल इतने लंबे हो गए हैैं कि चलते समय पैरों के नीचे दब जाते हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 60 हजार फाॅलोेअर्स हैं।


Share: