पश्चिम बंगाल न्यूज़ : बकरीद के मौके पर दुर्गोत्सव की खूंटी पूजा एवं की गई काली आराधना

Share:

गंगा ‘अनु’।

कोलकाता, 10 जुलाई। रविवार को देश भर में ईद-उल-अजहा मनाया जा रहा है जो कि त्याग और बलिदान का प्रतीक है। इस मौके पर जहां देशभर में काली को लेकर विवादित माहौल बना हुआ है। इसी बीच रविवार को दुर्गा पूजा का खूंटी पूजा एवं काली पूजा की गई। दुर्गोत्सव भी भाईचारे का उत्सव है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार को कोलकाता के तपसिया गेट पर पश्चिम बंगाल के आपदा प्रबंधन मंत्री जावेद अहमद खान ने खूंटी स्थापित किया।

बताया जा रहा है कि यह काली पूजा जीवित काली की पूजा है। एक तरफ बकरीद तो दूसरी तरफ दुर्गा पूजा की खूंटी पूजा करके काली आराधना की गई जिसे सर्वधर्म सम्मेलन कहा जा सकता है। इस मौके पर मंत्री जावेद खान ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि धर्म धर्म है चाहे जिसका भी हो, उत्सव सभी के लिए हैं। मैं भी यही मानता हूं इसलिए इस दुर्गा पूजा में शामिल हुआ। मंत्री ने कहा कि मानव धर्म ही वास्तव धर्म है। यह सभी जानते हैं लेकिन देश के नागरिक यह भूलते जा रहे हैं। इसके लिए कौन उसका रहा है। इसके लिए नहीं सिरे से कुछ कहने की जरूरत नहीं है। यह बड़ी कठिन समय है। इस समय बंगाल ही देश का मार्ग प्रशस्त करेगा। इसलिए आज बकरीद के मौके पर यह खूंटी पूजा का आयोजन किया गया है। ताकि देशभर में भाईचारे का संदेश जाए।

इस मौके पर प्रधान पुरोहित के तौर पर डॉक्टर जयंत कुमारी उपस्थित थीं। उन्होंने कहा कि लोगों के बीच ही मां का स्थान है। इसलिए हम लोग इसकी सफलता की कामना करते हैं। रविंद्रनाथ एवं स्वामी विवेकानंद भी अनेक रूपों में आए हैं।

इसलिए आज हम लोगों ने मां का रूप धारण किया है और पूजा की गई है। लोगों के बीच ही भगवान विराजमान है।


Share: