पश्चिम बंगाल चुनाव : आज ब्रिगेड परेड मैदान में सयुक्त मोर्चे ने शक्ति प्रदर्शन किया
संदीप मित्र।
कोलकाता, 28 फरवरी ।आज कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने रविवार को माकपा और कांग्रेस गठबंधन की ओर से कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान पर आयोजित सभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने भाजपा और तृणमूल कांग्रेस पर जमकर प्रहार किये। अधीर रंजन ने कहा कि जो लोग इस चुनाव को तृणमूल कांग्रेस बनाम भाजपा की लड़ाई समझ रहे थे, उनकी आंखें इस सभा में जुटी भीड़ को देख कर चुंधिया जाएंगी। अब यहां तृणमूल अथवा भाजपा नहीं बल्कि संयुक्त मोर्चा का शासन होगा। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ नमूना है, सरकार बदलना अभी बाकी है। बंगाल में भाजपा के बढ़ते कदम और तृणमूल के कुशासन को रोकना होगा। मुख्यमंत्री, मोर्चा की ताकत देख लें।
रविवार को आईएसएफ के अब्बास सिद्दिकी ने कहा कि जहां भी वामपंथी और शरीक दल उम्मीदवार देगा, पुराना इतिहास भूल कर इस भाजपा सरकार और भाजपा सरकार की बी टीम ममता बनर्जी को हटा कर दम लेंगे। उन्होंने कहा कि वह भागीदारी करने आये हैं, किसी से भिक्षा लेने नहीं आए हैं। वह अपना अधिकार छीन लेंगे। उन्होंने दावा किया कि वाममोर्चा ने आईएसएफ के लिए 30 सीट छोड़ी हैं। उनके कार्यकर्ता वाममोर्चा के उम्मीदवारों का समर्थन करेंगे। सिद्दिकी ने कहा कि यदि यह गंठबंधन पहले होता है, तो ब्रिगेड मैदान पर और अधिक भीड़ होती। उन्होंने कहा कि हम बंगाल दखल करेंगे और राज्य से दीदी का सफाया होगा।