हम लडेंगे,हम जीतेंगे – हम झूकेंगे नहीं,हम डरेंगे नहीं : राजेश ठाकुर

Share:

डॉ अजय ओझा।

रांची, 21 जुलाई । अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी को ईडी दफ्तर तलब किये जाने के खिलाफ कांग्रेस पार्टी आज पूरे देश भर में विरोध-प्रदर्शन कर रही है। उसी कड़ी में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में आज इडी दफ्तर का घेराव किया गया।

आज पूर्वाह्न 10 बजे राज्य भर से आये कांग्रेस के कार्यकर्ता पुराना विधानसभा मैदान, सेक्टर-2 धुर्वा में एकत्रित होकर वहां से जुलूस की शक्ल में बिरसा चौक, हिनू चौक होते हुए ईडी दफ्तर पहुंचे। जहां कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दफ्तर के बाहर ईडी के खिलाफ प्रदर्शन किया। जुलूस और प्रदर्शन का नेतृत्व झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर ने कर रहे थे।

प्रदर्शन के दौरान हीं ईडी दफ्तर के बाहर सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर ने मोदी सरकार पर हमला बोला और कहा कि केन्द्र सरकार महंगाई से आमजन का ध्यान भटकाने के लिए विपक्ष को निशाने पर ले रही है। भाजपा की तानाशाह सरकार ने ईडी का इस्तेमाल हमेशा विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए किया है। ईडी के द्वारा भाजपा सरकार नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी जी को अब सोनिया गांधी जी को तलब कर कांग्रेस के खिलाफ प्रतिशोध की राजनीति कर रही है और भारत के लोगों की आवाज को दबाने की कोशिश किया जा रहा है। हम देश को यह दिखाना चाहते है कि वे हमें कैसे निशाना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 136 साल से इस देश की हर व्यक्ति की आवाज है। हम उस गांधी का वंशज है जिन्होंने निहथे रहकर देश की जनता की ताकत के बल पर दुनिया के सबसे बड़ी तानाशाही ताकत को हिन्दुस्तान छोड़कर भागने को विवश कर दिया। हम पंडित नेहरू का वैचारिक सोच है जिन्होंने  देश की आजादी की आंदोलन में कारावास में बिताये और राष्ट्र निर्माण का संकल्प पूरा कर दिखाया। हम सरदार पटेल का उतराधिकारी हैं, मौलाना अब्दुल कलाम आजाद और डॉ राजेन्द्र प्रसाद की सोंच हैं, हम माफीवीरों के अनुयायी नहीं जो कारागार की दिवारे देखकर माफीनामा लिखाये थे। श्री ठाकुर ने कहा कि जिस नेशनल हेराल्ड अखबार के सहारे आप कांग्रेस नेतृत्व को झूकाना चाहते है डराना चाहते हो, यह अखबार स्वतंत्रता संग्राम की स्थापित पहचान भी है और आवाज भी। उन्होंने कहा कि हमने कर्ज देकर समाचार पत्र के कठोर परिश्रम करने वाले कर्मचारियों को  वेतन देने का काम किया है।

श्री ठाकुर ने मोदी सरकार को खुली चुनौति देते हुए कहा कि हम इस राष्ट्रीय विरासत को बचाये रखने के लिए कल भी ढृढ़ संकल्पित थे आज भी अडिग है और कल भी रहेंगे। आपके ये झूठे मुकदमें हमारे लिये बंदर घुडकियों से ज्यादा कुछ नहीं। आप  चाहे जितना मुकदमा चले लें हम कांग्रेस के करोड़ो कार्यकर्ता महंगाई, बेरोजगारी और सरकारी संसाधनों की लूट पर हमेशा मध्यम वर्गीय गरीब वर्गीय  परिवार की आवाज बनते रहे हैं।

सभा को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि आज पूरे देश भर में कांग्रेसजन सड़को पर उतर कर लोकतंत्र और भारतीय गणतंत्र की संवेधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए सड़कों पर संघर्ष कर रहे है और आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सत्य कभी पराजित नहीं होता, सत्य की हमेशा जीत होती है और इस लड़ाई की जीत होगी। केन्द्र सरकार के मंसूबे विफल होंगे।

स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र में प्रतिशोध की राजनीत की कोई जगह नहीं है। हम कांग्रेस के कार्यकर्ता है हम न दबेंगे ना झूकेंगे केवल आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि प्रजातंत्र की प्रहरी नेशनल हेराल्ड स्वतंत्रता संग्राम का चिन्ह है यह सच्च की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि पिट्ठू ईडी, डरपोक सीबीआई, अब मोदी सरकार का चाल-चेहरा और चरित्र बन गया है। प्रतिशोध की राजनीत में धधकते हुए प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार न तो कांग्रेस डरा पायेंगी और न प्रजातंत्र को।

कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि मोदी सरकार बदले की भावना में अंधी हो गई है। विपक्षी दलों को निशाना बना रही है और देश को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा आज अंग्रेजों की तरह काम कर रही है।
कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा राजनीतिक पार्टियों में गठबंधन होना एक स्वभाविक बात है। लेकिन जो अमित शाह और नरेंद्र मोदी की राजनीति का गठबंधन है वह एजेंसियों के साथ है और बड़ा स्पष्ट दिखता है। जब भी इनकी घेराबंदी हो जाती है तो यह एजेंसियों का दूरूपयोग करते हैं। एजेंसियों के सामने कर देते हैं।
*सभा को संबोधित करने वालों में सर्वश्री शहजादा अनवर, जलेश्वर महतो, विधायक कुमार जयमंगल, नमन विक्सल कोनगाडी, भूषण बाड़ा, अम्बा प्रसाद, शिल्पी नेहा तिर्की ने किया।

जुलूस एवं घेराव कार्यक्रम में सर्वश्री राकेश सिन्हा, राजीव रंजन प्रसाद, डॉ राकेश किरण महतो, डॉ एम तौसीफ, सतीश पॉल मुंजनी, अमूल्य नीरज खलखो, रमा खलखो, अशोक चौधरी सुलतान अहमद, भीम कुमार, केएन त्रिपाठी, सुखेदव भगत, रविन्द्र सिंह, मानस सिन्हा, संजय लाल पासवान, कुमार राजा, गजेन्द्र सिंह, कालीचरण मुंडा, सुनील सिंह, जिलाध्यक्ष  सुरेश बैठा, अनुकूल मिश्रा, प्रमोद कुमार दूबे, मंजूर अंसारी, छोटेराय किस्को, मुनेश्वर उरांव, मनोज सहाय पिंकू, सुखर भगत, रोशन बरवा, अवधेश सिंह, रवीन्द्र कुमार वर्मा जवाहर लाल सिन्हा,  रामकृष्ण चौधरी, रामाश्रय प्रसाद, शिव कुमार भगत, आलोक दूबे, शमशेर आलम, शशिभूषण राय, जगदीश साहु, निरंजन पासवान, सुनील सिंह, उत्तम दूबे, गुंजन सिंह, अभिजीत राज, अमरेन्द्र सिंह, डॉ सुशील मरांडी, जयशंकर पाठक, अभिलाष साहु, बबलू शुक्ला, डॉ पी नैयर, विनय सिन्हा दीपू, सुरेन्द्र सिंह, कुमार रजनीश, बैलेस तिर्की, मो सलीम, संतोष सिंह, इन्दजीत सिंह, मो नूर, उषा पासवान, राजकुमार यादव, प्रेम कुमार, लक्ष्मी नारायण तिवारी, चन्द्रशेखर शुक्ला, बॉबी भगत, निलम सहाय, सुन्दरी तिर्की, अनीता सिन्हा, संगीता टोप्पो, कंचन चौधरी, पूजा, सहनाज, अमृता भगत, अनिता देवी, उषा यादव, सोनू इमरान, राजकिशोर सिंह, नरेश तिर्की, अजय सिंह, सोनाल शांति, विकास सिंह, रोहित सिन्हा, सहित सैकड़ो कांग्रेसजन शामिल थे।


Share: