भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विमलेश पटेल का स्वागत

Share:

उर्मिला शर्मा।
प्रतापपुर।भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विमलेश पटेल के नवीन दायित्व मिलने पर प्रथम बार भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री रुद्र प्रताप सिंह के आवास वरुणा मंडल में आगमन हुआ।उनके आगमन से उत्साहित जिला मंत्री रुद्र प्रताप सिंह की अगुआई मे भाजपा कार्यकर्ताओ ने भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद,विमलेश पटेल जिंदाबाद का नारा लगाते हुए उनका जोरदार स्वागत किया।किसान मोर्चा के जिलामंत्री ने उन्हें भगवा अंगवस्त्र और माला पहनाकर स्वागत किया और नवीन दायित्व के लिए शुभकामना दिया।मौके पर कपिल सिंह पूर्व जिलामंत्री भाजयुमो,अखिल सिंह,दीपक केशरवानी,हरिकेश बिंद,कृष्णा नंद,शनि पटेल,सूरज सिंह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे।


Share: