गांव की सरकार ,भाजपा की सरकार : दीपक प्रकाश
डॉ अजय ओझा।
भाजपा 18अक्टूबर को हरमू मैदान में करेगी 5361पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान ।
केंद्रीय राज्यमंत्री ,पंचायती राज कपिल मोरेश्वर पाटिल होंगे मुख्य अतिथि ।
सम्मेलन में कोर कमिटी सदस्य, सम्मानित नेतागण, सांसद, विधायक भी होंगे शामिल।
पंचायत चुनाव के परिणाम भाजपा की वैचारिक सफलता, राज्य सरकार की विफलता।
सम्मेलन में राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन की होगी घोषणा।
रांची, 16 अक्टूबर । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि झारखंड में गांव की सरकार भाजपा की सरकार है,पंचायत चुनाव में आए परिणाम से ये बात पूरी तरह स्पष्ट है। श्री प्रकाश आज प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में पंचायती राज व्यवस्था की बड़ी भूमिका है।देश की आत्मा गांव में बसती है। झारखंड की 70%आबादी गांवों में निवास करती है।
श्री प्रकाश ने कहा कि ग्राम स्वराज का सपना गांधी जी ने देखा था। उन्होंने पिरामिड व्यवस्था,ट्रस्टीसिप के माध्यम से सत्ता के विकेंद्रीकरण की बात की थी ,लेकिन उनके अनुयायी बनने का दंभ भरने वाली कांग्रेस ने कभी भी ग्राम विकास पर जोर नही दिया।
उन्होंने कहा कि झारखंड में वर्षों बाद पंचायत चुनाव भाजपा की सरकार ने हो कराया था। गांव में चौपाल लगाकर योजना बनाने का काम भाजपा की सरकार ने ही किया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से गांवों की व्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन लाने का श्रेय भाजपा सरकार को है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने पंचायत चुनाव पिछड़ा समाज के हक और अधिकार को कुचलते हुए कराया। जिसके लिए भाजपा ने लगातार संघर्ष किया है।
उन्होंने कहा कि हाल ही में संपन्न पंचायत चुनाव को भाजपा ने अपने जनाधार को एवम वैचारिक अधिष्ठान को बढ़ाने में किया। जिससे चौकाने वाले परिणाम आए। जिला परिषद,पंचायत समिति,मुखिया के 10222सीटों में 5361पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत हासिल की। इस प्रकार 51%से सीटों पर भाजपा के कार्यकर्ता जीते।
श्री प्रकाश ने कहा यह राज्य के जनता की जीत है,मतदाताओं की जीत है,कार्यकर्ताओं के परिश्रम की जीत है।
कहा कि कि यह जीत राज्य सरकार की विफलता की जीत है।
उन्होंने कहा कि भाजपा जनता की भावनाओं का सम्मान करना चाहती है,इसलिए आगामी 18अक्टूबर को हरमू मैदान,रांची में पंचायत प्रतिनिधि सम्मान समारोह आयोजित किया गया है जिसमे भारत सरकार के केंद्रीय राज्यमंत्री पंचायती राज श्री कपिल मोरेश्वर पाटिल मुख्य अतिथि होंगे ,जो स्वयं महाराष्ट्र में लंबे समय तक जिला परिषद अध्यक्ष रह चुके हैं।
उन्होंने कहा कि अभिनंदन के साथ पंचायत राज व्यवस्था को बेहतर बनाने,जनप्रतिनिधियों के अधिकार बढ़ाने के साथ समावेशी विकास में उनकी भूमिका बढ़ाने संबंधी विषयों पर भी समारोह में चर्चा होगी।
उन्होंने कहा कि समावेशी विकास ही प्रधानमंत्री जी का सबका साथ सबका विकास है ।
श्री प्रकाश ने कहा कि कार्यक्रम में राज्य सरकार के खिलाफ गांव गांव से आंदोलन एवम राज्य सरकार के खिलाफ संघर्ष तेज करने की घोषणा होगी।
कहा कि भाजपा गांव ,गरीब,किसान का अपमान बर्दास्त नहीं करेगी।
प्रेसवार्ता में प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, प्रवक्ता अमित सिंह भी उपस्थित थे।