प्रयागराज जंक्शन में दो जहरखुरानी अपराधियों को धर दबोचा जीआरपी पुलिस ने
प्रयागराज जंक्शन पर जीआरपी पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों/वस्तुओं की चेकिंग व तलाश वांछित अपराधियों धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे हैं अभियान के अन्तर्गत जीआरपी पुलिस के कुशल नेतृत्व मे गठित टीम के द्वारा जीआरपी प्रयागराज एवं QRT टीम द्वारा 1 सितंबर को रात्रि 23.30 बजे चेंकिग दौरान प्लेटफार्म नंबर 1 के पूर्वी छोर पर बने मजार के पास से दो शातिर अपराधियों को किया गया गिरफ्तार। जीआरपी पुलिस को पूछताछ के दौरान अभियुक्तगणो ने बताया कि हम लोग द्वारा चलती ट्रेनो व प्लेटफार्म मे यात्रियों के खाने-पीने की वस्तुओ मे नशीला पाउडर मिलाकर सामान आदि चोरी करके अगले स्टेशन पर उतर जाते है । गिरफ्तार हुए अनिल कुमार उर्फ बरसाती पासी व शुभम भरतिया के पास से 270 ग्राम नाजायज़ नशीला पदार्थ व मुकदमे से सम्बंधित एक मोबाइल बरामदगी कर अभियोग पंजीकृत कर उचित कार्यवाही की गई।
