प्रदेश स्तरीय टोक्यो ओलंपिक जागरूकता रिले उत्तर प्रदेश के जनपद गोंडा के आगमन के संदर्भ में

Share:

अमित कुमार गर्ग।
उपरोक्त विषय के संदर्भ में अवगत कराना है कि प्रदेश स्तरीय टोक्यो ओलंपिक जागरूकता रिले का आयोजन टोक्यो ओलंपिक 20-21 में प्रतिभाग कर रहे भारतीय दल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से खेल जगत फाउंडेशन द्वारा उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ, स्पेशल ओलंपिक संघ उत्तर प्रदेश, पैरा ओलंपिक संघ के साथ समर्थन में एवं मार्गदर्शन में प्रदेश के 51 जिले में होते हुए 3625 किलोमीटर की टोक्यो ओलंपिक जागरूकता रैली उत्तर प्रदेश स्तरीय आयोजन जनपद गोंडा में दिनांक 1 अगस्त 2021 को समय 10:30 प्रातः क्षेत्रीय खेल कार्यालय जवाहरलाल नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम देवीपाटन मंडल गोंडा में प्रतिभाग कर रहे।

खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन जनपद के माननीय विद्यालयों जिला विद्यालय जिला प्रशासन के अधिकारियों पूर्व सभी खेलों के खिलाड़ियों जनपद के सभी खेलों के खिलाड़ियों खेल संघों के पदाधिकारियों तथा जिला युवा कल्याण विभाग द्वारा स्वागत किया जाएगा। उक्त अवसर पर अयोध्या से आ रही टोक्यो रिले को कमल जी की पेट्रोल टंकी के पास चौराहे से पायलटिंग द्वारा राजकीय पॉलिटेक्निक उतरौला रोड होते हुए जवाहरलाल नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम गोंडा मे कार्यक्रम हेतु लाया जाएगा कार्यक्रम के पश्चात टोक्यो ओलंपिक रिले 2020-21 को पायलटिंग के द्वारा कार्यक्रम स्थल से राजकीय पॉलिटेक्निक उतरौला रोड मनकापुर बस अड्डे से होते हुए बड़गांव पुलिस चौकी से बहराइच जनपद को प्रस्थान करेंगे ।


Share: