पुनित राजकुमार: वे सपने जो अधुरे रह गये
- बालिका शिक्षा पर कार्य करना चाहते थे।
- काफी धार्मिक प्रवृत्ति और सेवा के लिए मशहूर थे।
- प्रधानमंत्री राहत कोष में दिये थे 50 लाख डोनेशन।
- 1800 बच्चों की संपूर्ण शिक्षा की उठा रखी थी जिम्मेदारी।
बंगलोर, 30 अक्तूबर । कन्नड़ फिल्मों के जाने माने अभिनेता पुनित राजकुमार कन्नड़ के लोकप्रिय अभिनेता राजकुमार के पुत्र थे, जिनकी मृत्यु 29 अक्तूबर को बंगलोर के विक्रम अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से हो गई थी। पुनित राजकुमार हमेशा शरीर के फिटनेस के लिए जिम जाया करते थे, 29 अक्तूबर को भी जिम में फिटनेस के लिए प्रैक्टिस के दौरान ही उन्हें अस्वस्थता महसूस हुई, जिसके कारण अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती होना पड़ा था।

47 वर्षीय पुनित राजकुमार कर्नाटक में अपने समाजिक सरोकार, धार्मिक कार्यक्रम व शैक्षणिक कार्य को लेकर भी काफी लोकप्रिय थे। जानकार सूत्र बताते हैं कि पुनित राजकुमार बालिका शिक्षा पर कार्य करना चाहते थे, वे लड़कियों को पढ़ा लिखाकर आगे बढ़ाने के लिए स्वयं सहायता करने के लिए बढ़ चढ़कर कार्य करना चाहते थे, यह सपना उनका अधुरा रह गया।
पुनित राजकुमार का असली नाम लोहित राजकुमार था और वे सबसे छोटे भाई थे। पुनित राजकुमार ने अपनी समाजिक सोच के तहत 1800 बच्चों की संपूर्ण पढ़ाई की जिम्मेदारी स्वयं उठा रखी थी। वे अनाथ लोगों के लिए 26 अनाथालय, 45 नि:शुल्क स्कूल, 16 वृद्धाश्रम, 19 गौशालाएं की जिम्मेदारी भी अपने ऊपर ले रखी थी। प्रधानमंत्री राहत कोष में 50 लाख रुपये डोनेशन देकर देश और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाने का काम पुनित राजकुमार ने किया था। एक समय जब वे कन्नड़ फिल्म अभिनेता होने के कारण कौन बनेगा करोड़पति की हाट सीट एंकरिंग करने के लिए बैठे तो हिंदू संस्कृति को लेकर आपत्तिजनक सवाल पूछने पर उन्होंने एंकरिंग ही छोड़ दी थी। अपने धर्म के प्रति उनका यह गहरा लगाव उन्हें कर्नाटक में और लोकप्रिय बना दिया था। पुनित राजकुमार को गायन के क्षेत्र में भी लोकप्रियता हासिल थी, यही कारण है कि उन्होंने कई कन्नड़ फिल्मों में अपनी आवाज का जादू भी छोड़ा था। 47 वर्षीय पुनित राजकुमार ने वैसे तो अनेकों फिल्मों में अपने अभिनव का लोहा मनवाया, लेकिन 2002 में आई पहली फिल्म अप्पू काफी नाम और पहचान दिला गयी। इसी तरह 2005 में आकाश, 2007 में अरसू, मिलान, व 2008 में वंशी काफी हिट हुई. पुनित राजकुमार की शादी 1999 में अशिवनी रंगनाथ के साथ हुई।
पुनित राजकुमार को अपनी श्रद्धांजलि देनवाले रामाशंकर सिंह, वी के सिंह, राजकुमार सिंह, ओमप्रकाश पटेल, बीर बहादुर सिंह, जितेन्द्र कुमार, संतोष, राजेश तिवारी, संजय शर्मा, अमरेन्द्र ओझा, संजीत आनंद, राकेश सिंह, राखी तिवारी, रीमा सिंह, रीमा शर्मा, बी के सिंह, मनोज कपाड़ी, आलोक तिवारी आदि बताते हैं कि पुनित राजकुमार एक अभिनेता के साथ साथ एक बड़े देशभक्त और समाजसेवी थे। उनकी कमी सदैव महसूस की जायेगी। हम उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। इनके बड़े भाई शिवराज कुमार भी अभिनय की दुनिया में है, लेकिन अपने पिता बड़े राजकुमार के पदचिन्हों पर पुनित राजकुमार निकल पड़े थे।