मुख्य न्यायधीश शिंदे को राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा

Share:

दिनेश शर्मा “अधिकारी”।

जोधपुर। राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ के पदाधिकारी 05.जुलाई 22 को माननीय राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर में एस.एस. शिन्दे, मुख्य न्यायाधिपति, राजस्थान उच्च न्यायालय, सूर्यप्रकाश कांकडा, रजिस्ट्रार जनरल, संदीप मेहता, प्रशासनिक न्यायाधिपति से मिलकर कर्मचारियों के अन्तर न्यायक्षेत्र स्थानांतरण, लोक अदालत मानदेय, विभिन्न न्यायालयों में कर्मचारियों में रिक्त पदों की भर्ती, शेट्टी वेतनमान की सिफारिशों की पालना, पदोन्नति एवं ए.सी.पी. सहित अन्य कई मांगो पर ज्ञापन दिया । अध्यक्ष राजेश व्यास ने बताया कि माननीय मुख्य न्यायाधिपति द्वारा प्रत्येक मांग पर विस्तार पूर्वक सुना गया एवं मांगे पूरी किये जाने हेतु आश्वासन दिया गया। ज्ञापन सुरेन्द्रनारायण जोशी (प्रदेशाध्यक्ष राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ) रमेशचन्द्र दशोरा (प्रदेश महामन्त्री) राजेश व्यास (जिलाध्यक्ष चित्तौडगढ), देवीसिंह चारण, (जिलाध्यक्ष बाडमेर), सुनील कौशल (विधिक सलाहकार, चित्तौडगढ) एवं रजनीश जोशी (बीकानेर) द्वारा प्रस्तुत किया गया।


Share: