श्रीमद्भगवद्गीतोक्त भगवद्विभूति-विमर्श पुस्तक का राज्यपाल ने किया लोकार्पण

Share:

डॉ अजय ओझा।

रांची, 8 मार्च । राज्यपाल श्री रमेश बैस ने आज राज भवन में ‘श्रीमद्भगवद्गीतोक्त भगवद्विभूति-विमर्श ‘नामक पुस्तक का लोकार्पण किया। इस पुस्तक में शिव संकल्प कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डा. गंगाधर पंडा द्वारा ने किया है। राज्यपाल महोदय ने इस पुस्तक की रचना हेतु उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर कोल्हान विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति प्रो० अरुण सिन्हा, कोल्हान विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सदस्य श्री राजेश कुमार शुक्ला, दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डा. चन्द्रकान्त शुक्ल, कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. जयंत शेखर, एवीएम कॉलेज की प्राचार्या प्रो. मुदिता चन्द्रा, जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग के विभागाध्यक्ष श्री सुभाष चन्द्र महतो, स्नातकोत्तर संस्कृत विभाग, कोल्हान विश्वविद्यालय डा. अर्चना सिन्हा उपस्थित थी।


Share: