*पूर्व मंत्री स्व राजेंद्र सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई*

Share:


डाॅ अजय ओझा। 

*रांची, 24 मई*  झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, कांग्रेस भवन, रॉंची में मनायी गयी। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया।  इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि जीवन पर्यन्त मजदूरों और आमजनों के लिए संघर्षरत रहे राजेंद्र प्रसाद सिंह को झारखंड के ही नहीं, देशभर के मजदूर अपना हमदर्द समझते थे। अपने राजनीतिक जीवनकाल में लगभग पांच दशक तक मजदूरों के हक के लिए संघर्षरत राजेंद्र प्रसाद सिंह ने श्रमिक नेता के रूप में झारखंड ही नहीं, पूरे देश में अपनी एक विशिष्ठ पहचान बनायी। वे कहते थे कि एक मजदूर की आत्मा उनमें है, इसके बिना वे अधूरा है। राज्य विभाजन के बाद वे लगातार सभी को साथ लेकर पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत रहते थे। उनका व्यक्तित्व मिलनसार और मददगार छवि के रूप में हमेशा याद किया जाता रहेगा। उन्होंने कहा कि राजेंद्र बाबू पक्ष-विपक्ष सभी को साथ लेकर चलने पर विश्वास करते थे, झारखंड ही नहीं, एकीकृत बिहार में हमेशा उन्होंने पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए अपना पूरा जीवन लगा दिया।  श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में प्रदेश प्रवक्ता सर्वश्री राजीव रंजन प्रसाद, राकेश सिन्हा, डॉ0 एम0 तौसीफ, मदन मोहन शर्मा, नेली नाथन, निरंजन पासवान, सुरेन राम, जगदीश साहू, दिनेश लाल सिन्हा, राजू राम, टिंकु वर्मा, अजय चौधरी, राजीव प्रकाश चौधरी, छोटु सिंह, योगेन्द्र सिंह बेनी, रामानन्द केशरी, भूषण कुमार सहित काफी संख्या में कांग्रेसजन शामिल थे। राकेश सिन्हाप्रदेश प्रवक्ता


Share: