महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री का योगदान अविस्मरणीय है : सुबोध कांत सहाय

Share:

डॉ अजय ओझा।

झारखंड कांग्रेस ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई।

रांची, 2 अक्टूबर । झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वाधान में आज 2 अक्टूबर 2022 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, कांग्रेस भवन, रांची में प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में मनायी गयी। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय शामिल हुए। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयन्ती को ‘‘अहिंसा दिवस’’ के रूप मनाते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने उपस्थित कांग्रेसजनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी का योगदान अविस्मरणीय है। बापू के विचार आज के सन्दर्भ में गीता, रामायण, बाईबल, कुरान की तरह सत्य है एवं प्रासांगिक है। महात्मा गांधी एक युग पुरूष थे और पूरी मानव जाति के लिए प्रेरणाश्रोत थे। सत्य, अहिंसा, प्रेम, त्याग, बलिदान गांधी जी के मूल मंत्र पूरी दुनिया के लिए अनुकरणीय हो चुके हैं। गांधी जी के सिद्धान्तों से दुनिया इत्तेफाक रखती है और दुनिया उनके विचार के आधार पर समाज के माध्यम से आपसी मतभेद का समाधान खोज रही है। संयुक्त राष्ट्र संघ आज के दिन को ‘‘विश्व अहिंसा दिवस’’ के रूप में घोषित किया है। बापू का संकल्प है कि ‘‘गरीब की झोपड़ी में रोशनी हो’’ ये हमारे लिए आज भी चुनौती बना हुआ है। बापू का प्रार्थना रघुपति राजा राघव राम-पतित पावन सीता राम’’ आज ज्यादा प्रासांगिक है।

श्री सहाय ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ढ़ाई वर्षों के प्रधानमंत्रीत्व शासनकाल में अपने नेतृत्व का लोहा पूरी दुनिया में स्थापित किया। बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी लाल बहादुर शास्त्री ने पड़ोसी मुल्कों के साथ मधुर संबंध बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे आमलोगों के लिए कार्य करना ही महापुरूषों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने जय-जवान और जय-किसान का नारा देकर जवान एवं किसान को गौरान्वित किया है।

श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में प्रवक्ता डॉ एम तौसीफ, आभा सिन्हा, जगदीश साहू, निरंजन पासवान, सलीम खान, नरेन्द्र लाल गोपी, राजीव प्रकाश चौधरी, जितेन्द्र त्रिवेदी, मो. इनायतउल्लाह, मोहसीन अहमद, मो. सागीर, छोटु सिंह, उमेश चौधरी, उषा पासवान, राजीव कमल, सुबोध कुमार गुप्ता, राज किशोर प्रसाद साहु, आर. पी. राय, आनन्द राय, भानु प्रताप बड़ाईक, रामानन्द केशरी, भूषण कुमार सहित काफी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।


Share: