काशी प्रांत के दस हजार अधिवक्ता बने भाजपा के सदस्य-अरविंद सिंह

Share:

सौरभ सिंह सोमवंशी।
प्रयागराज। विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी इस समय पूरे देश भर में सदस्यता अभियान चला रही है उत्तर प्रदेश में चुनाव होने को है और भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठ अलग-अलग सदस्यता अभियान चला रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश विधि प्रकोष्ठ के सह संयोजक व इलाहाबाद हाईकोर्ट के एडवोकेट अरविंद सिंह ने बताया कि काशी प्रांत के विभिन्न जिला मुख्यालयों और तहसील स्तर पर प्रतिदिन कैंप लगाकर अधिवक्ताओं को भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाया जा रहा है और लोग भारतीय जनता पार्टी परिवार से जुड़ने को लालायित भी हैं उन्होंने कहा कि अभी तक केवल काशी प्रांत से ही 10,000 अधिवक्ता भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बने हैं यह क्रम अभी चल ही रहा है।

भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनने के लिए कोई भी व्यक्ति से 7505403403 पर मिस्ड कॉल कर सकता है इसके बाद वह भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बन जाएगा।
अरविंद सिंह ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी दोबारा अपने काम की बदौलत सत्ता में वापसी करने जा रही है और आने वाली सरकार में भी अधिवक्ताओं के हितों का पूरी तरह से ख्याल रखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के अधिवक्ता भारतीय जनता पार्टी के एजेंडे के में केंद्र में हैं और उन को ध्यान में रखकर के ही योजनाएं बनाई जा रही हैं।


Share: