क्राईम : शिक्षिका को चाइल्ड सेक्स क्राईम के कारण 41 सालों की सजा हुई

Share:

लुसियाना की एक शिक्षिका कई बाल यौन अपराधों में लिप्त साबित होने के बाद 41 सालों के लिए जेल गई। यहां तक की वह अपने पति के शुक्राणूओं से सजाई हुई कपकेक छात्रों को खिलाती थी।

सिन्थिया पर्किंस को अक्तूबर 2019 में उनके पति डेनिस के साथ गिरफ्तार किया गया। उन पर 150 घोर अपराध के आरोप लगे थे जिनमें रेप, चाइल्ड पोर्नोग्राफी (बाल अश्लीलता) सेक्सुअल बैटरी आॅफ अ चाइल्ड (जब बच्चे से बड़े उम्र का व्यक्ति या बच्चा अपनी यौन संतुष्टि के लिए बच्चे का प्रयोग करता है) और वीडियो वाॅयरिज्म (जब कोई अपने नीजी कार्य जैसे स्नान, कपड़े बदलना, सेक्स इत्यादि में व्यस्त हो तो छुपकर उसका वीडियो बनाना) शामिल है।

14 फरवरी सोमवार को 36 वर्षीया महिला ने डेनिस जो अब उनके पूर्व पति हैं के खिलाफ गवाही के बदले बहस में समझौता करने को तैयार हुईं। सिन्थिया  शुरूआत में विविध यौन अपराधों के 72 आरोपों पर स्वयं को बेगुनाह बताती रहीं। परंतु बाद में उन्होंने चाइल्ड पोर्नोग्राफी (बाल अश्लीलता) सेकेन्ड डिग्री रेप और खतरनाक वस्तुओं को मिलाने जैसे की उसने अपने पति के शुक्राणूओं से गार्निश की हुई पेस्ट्री वेस्टसाईड जूनियर हाई स्कूल के छात्रों  को दी थी।

असिस्टेंट लुसियाना अटार्नी जनरल बैरी मिलीगन ने कहा कि उसने जो किया हमने इन तीन आरोपों को उसका प्रतिनिधि समझा था पर सच्चाई स्वीकार करने के बाद हमने उसे रिकार्ड से बाहर रखा और वह डेनिस पर्किंस के खिलाफ गवाही देने को तैयार हो गयी।

कहा जा रहा है कि गिरफ्तारी के समय उनके खिलाफ एक कुत्ते से संबंधित आरोप भी लगे थे। गिरफ्तारी के बाद, सिन्थिया ने तलाक की अर्जी दी और शिक्षिका की भूमिका भी त्याग दी। उसने डेनिस को चालाकी से उससे अपराध कराने का दोषी ठहराया। सिन्थिया के वकील पाॅल ‘वुडी‘ स्काॅट ने कहा कि वह अपने पर से दोष को हटा नहीं रही है, वह साफ साफ कहना चाहती है कि डेनिस ही असली शैतान है। आज उसने जो किया उसकी जिम्मेदारी ली परंतु वह असली शैतान को छोड़ना नहीं चाहती।

यूं तो सिन्थिया को सात दशक की जेल हो सकती थी परंतु बहस में समझौते के बाद उसके खिलाफ कई आरोप हटा दिए गए। अब उसे सेकेन्ड डिग्री रेप के लिए चालीस साल की सजा, संयुक्त यौन अपराधों के लिए तीस साल की सजा जिसमें 13 वर्षीय नाबालिग भी था और कपकेक वाली घटना के लिए एक साल की सजा मिली है।

अटाॅर्नी जनरल जेफ लैंड्री ने कहा आज सिन्थिया ने कोर्ट में अपने अपराधों को स्वीकार किया। उसने अपील के किसी भी अधिकार या सजा को टालने से इन्कार किया। उसने इस विशेष सुनवाई के दौरान अपने डरावने अपराधों से पीडि़तों को राहत देने के लिए छोड़ दिया। आज की सुनवाई हमारे पीडि़तों और न्याय के हित में हुआ। मैं असिस्टेंट अटॅार्नी जनरल बैरी मिलीगन एवं असिस्टेंट अटॅार्नी जनरल एरिका मैक लेलन को उनके उत्कृष्ठ कार्य के लिए बधाई देता हूं तथा निकट भविष्य में डेनिस पर्किंस को उसके गुनाहों के लिए दोषी ठहराना चाहूंगा।

असिस्टेंट लुसियाना अटाॅर्नी जनरल एरिका मैक लेलन ने पीडि़तों के परिवार वालों की बहस के समझौते की प्रतिक्रिया के बारे में कहा कि उन्हें लगता है न्याय हुआ है और उनके बच्चों की सुरक्षा भी।

खबरों के अनुसार डेनिस की सुनवाई मई में होगी।

यह कैसी मानसिकता है जो बच्चों के साथ इतना घिनौना काम करने को मजबूर करती है। बच्चे ही क्यों किसी भी उम्र के लोगों के साथ ऐसा करने की इजाजत किस देश की संस्कृति में है। सिन्थिया एक शिक्षिका होते हुए भी इतनी नादान थी कि उसका पति उसे क्या करने के लिए उकसा रहा है वह समझ नहीं पाती थी। क्या यह बच्चे बिना मनोचिकित्सा के सामान्य जीवन जी पाएंगे। ऐसा अक्सर देखा जाता है कि बच्चे ऐसी मानसिक स्थिति को झेलने के बाद चिकित्सा होने पर भी सामान्य जीवन नहीं जी पाते। क्या एक शिक्षिका होकर सिन्थिया यह समझ नहीं सकी। यदि शिक्षक, शिक्षिकाएं ऐसे होने लगे तो मां बाप किस भरोसे बच्चे को स्कूल भेजेंगे।


Share: