वीरांगना अध्यक्ष पद्मिनी सिंह का प्रदेश अध्यक्ष प्रीत कुमार सिंह ने किया स्वागत

Share:

सौरभ सिंह सोमवंशी।

लखनऊ । अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा पूर्वी उत्तर प्रदेश वीरांगना की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती पद्मिनी सिंह का प्रदेश कार्यालय पर आगमन हुआ।उनके साथ वीरांगना पदाधिकारी प्रदेश उपाध्यक्ष वीरांगना सरोज सिंह, प्रदेश वीरांगना उपाध्यक्ष इंदू सिंह, और प्रदेश वीरांगना उपाध्यक्ष रीता सिंह थी।

इस अवसर पर पूर्वी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष प्रीत कुमार सिंह ने पुष्पगुच्छ देकर वीरांगना प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। वीरांगना का एक बड़ा कार्यक्रम प्रदेश स्तर पर कराने की चर्चा इस अवसर पर की गई। साथ ही साथ शस्त्र पूजन जो प्रदेश कार्यालय पर आगामी 5 अक्टूबर को होना है उसकी तैयारी पर भी चर्चा की गई इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ सर्वजीत सिंह और प्रदेश मीडिया संयोजक पत्रकार सौरभ सिंह सोमवंशी भी उपस्थित रहे।


Share: