शूटर नेहा तोमर मुज्जफरनगर से चुनाव मैदान में

Share:

नेहा तोमर ने देश का प्रतिनिधित्व कई अंतर्राष्टीय प्रतियोगिताओं में किया। दो वर्ष पहले उन्होंने जर्मनी में आयोजित जूनियर शूटिंग विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था। इसके अलावा भी नेहा ने देश के लिए कई पदक जीता है।

नेहा ने मुज्जफरनगर के मखियाली गांव से प्रधान पद के लिए नामांकन भरा। उनके अनुसार वह अपने गांव में विकास चाहती हैं। वह अपने क्षेत्र के युवाओं में खेल को बढ़ावा देना चाहती हैं। गांव के प्रधान का पद उन्हें बहुत सशक्तिकरण देगा।

उन्होंने कहा कि अगर मैं जीती तो एक छोटा सा स्टेडियम बनवाऊंगी। महिलाओं और लड़कियों को कपड़ा फैक्ट्रीयों में काम करने के लिए बहुत दूर जाना पड़ता है। उनके लिए भी कुछ ऐसा करूंगी कि दूर न जाना पड़े।

पहले उसकी मां ने प्रधान पद के लिए चुनाव लड़ने का निर्णय लिया था। परंतु नेहा की गांव वालों के प्रति प्रेम को देखते हुए उन्होंने यह फैसला किया।


Share: