शहडोल संभाग के तीनों जिलों में चलाया जा रहा नगर सेवा अभियान
शिव नारायण त्रिपाठी।
शहडोल। कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा की पहल पर संभाग के तीनों जिलों में नगर सेवा अभियान चलाया जा रहा है।
नगर सेवा अभियान अन्तर्गत बुधवार को अनूपपुर जिले के अमरकंटक के वार्ड नं. 04 का भ्रमण कर मुख्य नगरपालिका अधिकारी चैन सिंह परस्ते की निगरानी में स्थानीय नागरिकों की समस्या सुनी गई जिसमें कुछ नागरिको ने हैंडपंप की समस्या बताई जिसका त्वरित निराकरण किया गया। अनूपपुर जिले के जैतहरी हास्पिटल के सामने की नाली की सफाई कार्य व कीटनाशक का छिडकाव कराया गया। ऐसे ही जिला उमरिया के नौरोजाबाद में भी हैडपंप सुधारने सहित अन्य कार्य किये गये। इसी प्रकार शहडोल जिले के तहसील ब्यौहारी के नगर परिषद खांड में गत दिवस मुख्य नगरपालिका अधिकारी आंनद श्रीवास्तव द्वारा खाड के वार्ड नं. 02 मे घर-घर जाकर लोगों से वार्ड की समस्या सुनी और उनका निराकरण किया गया।
मुख्य नगरपालिका के कर्मचारियों को कुछ लोगों द्वारा विद्युत संबंधी शिकायत भी प्राप्त हुई थी जिसका निराकरण तत्काल किया गया। यह अभियान 15 जून तक सतत रूप से जारी रहेगा।