कौशाम्बी संसद विनोद सोनकर ने किसानो के हित के लिए उठाये संसद में अहम सवाल

Share:

जयति भटाचार्य ।

सांसद कौशांबी ने लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान कहा कि देश के किसान जानकारी के अभाव में अत्यधिक कीटनाशक दवाओं का प्रयोग कर रहे है। कीटनाशक दवाएं महंगी होती है। जिसके कारण फसल की लागत बढ़ जाती है। वहीं दूसरी ओर भूमि की उर्वरा शक्ति पर भी असर पड़ता है जिससे भूमि जल्द बंजर हो जाती है। आवश्यकता से अधिक कीटनाशक दवाओं के प्रयोग से भूगर्भ जल दूषित होता जा रहा है।

एक किसान खेत में कीटनाशक छिड़कते हुए

देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2014-15 में किसानों की फसल की लागत घटाने के लिए किसान स्वायल हेल्थ कार्ड योजना की शुरुआत की गई। जिसके द्वारा किसानों को जानकारी हो कि किस भूमि में कितना कीटनाशक दवाओं की आवश्यकता है। जमीन की उर्वरा शक्ति बनी रहे।  2014-15 में 10 करोड़ 50 लाख किसान स्वायल हेल्थ कार्ड बनाए गए। 2017-18  में 15 करोड़ किसान स्वायल हेल्थ कार्ड बनवाया गया। सांसद विनोद सोनकर ने सदन में कहा कि क्या सरकार ने ऐसा कोई सर्वे किया है कि किसान स्वायल हेल्थ कार्ड बनने के बाद कीटनाशक दवाओं के उपयोग में कमी आई है। 


Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *