चैत्र नवरात्र

Share:

हिन्दू नव वर्ष का सूचक है चैत्र नवरात्र। यह नौ दिन चलने वाला त्यौहार साल में चार बार आता है। परंतु शरद नवरात्र और चैत्र नवरात्र ही देश में मुख्यतः मनाए जाते हैं। चैत्र नवरात्र उत्तर भारत में बड़े धूम धाम के साथ मनाया जाता है। इन नौ दिनों में देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा होती है और व्रत रखा जाता है।

हिुंदू मान्यता के अनुसार इन नौ दिनों के लिए भगवान शिव ने अपनी पत्नी देवी दुर्गा को पिता के घर जाने की अनुमति दी थी। मान्यता है कि इन नौ दिनों में देवी दुर्गा ने महिषासुर नामक राक्षस का वध किया था, जो आज भी बुराई पर अच्छाई की विजय को दर्शाता है।

माना जाता है कि इन नौ दिनों तक देवी दुर्गा की पूजा करने से वह अंदरूनी शक्ति देती हैं, लोगों को मोक्ष प्राप्ति में मदद मिलती है। लोग भविष्य के लिए देवी का आशीर्वाद लेते हैं। यह नया फसल आने का भी मौसम है।


Share: