अफगानिस्तान के गल्र्स स्कूल में लड़कियों के रिकार्ड जलाए प्रबंधक ने

Share:

जयति भट्टाचार्य।

तालीबान सबसेे अधिक जुल्म महिलाओं पर ढ़ाता है। अफगानिस्तान में तालीबान के कब्जा करने के बाद महिलाएं सोच रही हैं कि तालीबान का पहला निशाना वही बनेंगी। ऐसे हालात में अफगानिस्तान के लड़कियों के एकमात्र बोर्डिंग स्कूल की सह संस्थापक एवं प्रिंसिपल शबाना बासिज – रसिख ने आदर्श काम किया है।

उन्होंने ट्वीट किया कि लड़कियों की सुरक्षा ही उनके लिए सबसे अधिक मायने रखती हैै इसलिए स्कूल में मौजूद लड़कियों के सारे रिकाॅर्ड उन्होंनेे जला दिए। रिकाॅर्ड रहता तो तालीबान लड़कियों औैर उनके रिश्तेदारों तक पहुंच सकता था लेेकिन प्रिंसिपल ने तालीबान के पहुंचने से पहले ही सारे रिकाॅर्ड जला डाले। उन्हें यह पता है कि इसके लिए तालीबान मौत की सजा दे सकता हैै।

2002 में तालीबान ने सभी छात्राओं के रिकाॅड जला दिए थे जिसमें शबाना भी थीं। इस घटना के बाद उन्होंने गरीब औैर बेसहारा लड़कियों को शिक्षा देना प्रारंभ किया। शबाना चाहती तो चुप भी रह सकती थीं लेकिन उनके अनुसार रिकाॅर्ड जलाने की बात उन्होंने सार्वजनिक कर दी ताकि छात्राओें औैर उनके रिश्तेदारोें तक यह खबर पहुंच जाए।


Share: