सांसद संजय सेठ ने आज दिल्ली में HEC की समस्याओं को लेकर केंद्रीय उद्योग मंत्री प्रकाश जावेडकर से मिले

Share:

डॉक्टर अजय ओझा।

HEC में जल्द स्थाई CMD नियुक्त करने की मांग रखी।

नई दिल्ली, 28 जून | रांची के सांसद संजय सेठ ने आज दिल्ली में HEC की समस्या को लेकर केंद्रीय उद्योग मंत्री प्रकाश जाबेडकर से मुलाकात की।
सांसद सेठ ने HEC की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की और अविलंब स्थाई CMD नियुक्त करने की मांग रखी। ताकि HEC को सुचारु रुप से चलाया जा सके। सांसद सेठ ने HEC कि वर्तमान समस्याओं का निराकरण करने तथा HEC सुचारु रुप से चले इन सभी मुद्दों पर गहन चर्चा हुई।
उद्योग मंत्री प्रकाश जाबेडकर ने सांसद को अस्वस्त करते हुए कहा जल्द ही HEC में स्थाई CMD की नियुक्ति की जाएगी। तथा हर हाल में HEC के श्रमिकों की समस्याओं का समाधान होगा। वहां के श्रमिकों की हित की रक्षा हर हाल में की जाएगी।


Share: