राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Share:

शिव नारायण त्रिपाठी।
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के प्रभारी और राज्य के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने विगत दिनों रायगढ़ में स्व. श्रीमती ऐश्वर्या मोहन शुक्ला को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

जांजगीर चांपा कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला की 74 वर्षीय माताजी श्रीमती ऐश्वर्या मोहन शुक्ला का विगत दिनों स्वर्गवास हो गया था। स्व. श्रीमती ऐश्वर्या मोहन शुक्ला कुछ समय से बीमार चल रही थीं। राजस्व मंत्री ने कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला के रायगढ़ के विनोवा नगर स्थित निवास पर पहुंचकर उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। स्व. श्रीमती शुक्ला अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं। राजस्व मंत्री के साथ कोरबा नगर पालिक निगम के महापौर राजकिशोर प्रसाद, नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, श्री विजय, कोरबा नगर पालिक निगम के सभापति श्याम सुंदर सोनी, सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, महेश भावनानी, राजू अग्रवाल आदि उपस्थित थे।


Share: