रेल महाप्रबंधक के आदेश की अवहेलना. से नाराज छः सौ कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

Share:

अतुल श्रीवास्तव ,अमित कुमार गर्ग।

गोण्डा… पूर्वोत्तर रेलवे के.लखनऊ मण्डल गोण्डा के कर्मचारियों ने.अंग्रेजों के जमाने से चली आ रही प्रथा को समाप्त करने जिस.पर महाप्रबंधक ने 9 अप्रैल 2021 को बंद करने का आदेश जारी किया था। लेकिन पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ में अभी तक इस प्रथा को बंद नहीं किया गया है और परिचालन विभाग के अति संवेदनशील पद को माने जाने वाले कांटा वाला उसका शोषण आज भी जारी है। जबकि पूर्वोत्तर रेलवे के अन्य मंडलों में बक्से की प्रथा को बंद कर दिया गया है और सभी लोको पायलटों को ट्रॉली बैग दे दिया गया है।स्टेशन पर कार्यरत कांटा वाले के ऊपर कांटों के रखरखाव की जिम्मेदारी ट्रेनों की सेटिंग करने की जिम्मेदारी चैन गुटका लगाने की जिम्मेदारी साथ में किसी भी अप्रिय घटना से निपटने की जिम्मेदारी कांटा वालों के ऊपर होती है। उसके बाद वह 60 किलो से 70 किलो का बुझा बिना किसी सहायता के अपने सर पर उठाकर ड्यूटी कैसे कर पाएंगे। ऑल पॉइंट्स मैन गेट मैन यूनियन के उपाध्यक्ष प्रभाकर वर्मा जी द्वारा इस प्रथा का विरोध किया गया जिससे कि यह प्रथा दूर हो सके, जिस पर लोको पायलटों ने ट्रेन पर आने से मना कर दिया जिसका नतीजा कर्मचारी अपने अधिकार के लिए आगे आया। उस को सस्पेंड करते हुए लखनऊ पुट अप कर दिया गया है। यह कहां का न्याय है?

मंडल अध्यक्ष संजय कुमार जी ने प्रभाकर जी के साथ हुए अन्याय के खिलाफ पूरे मंडल में 1 दिन का काला फीता बांधकर कार्य करने का आवाहन अपने कर्मचारियों से किया।
मंडल महामंत्री सुनील कुमार वर्मा जी द्वारा साफ साफ शब्दों में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के अधिकारियों से बोला गया है कि अगर इस प्रथा को जल्दी से जल्दी बंद ना किया गया। साथ में प्रभाकर वर्मा जी के साथ न्याय ना हुआ तो वह अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय का घेराव करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी रेल प्रशासन की होगी। अब कर्मचारियों का शोषण उच्च स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा जो अंग्रेजों के जमाने से चली आ रही थी।

मंडल उपाध्यक्ष रणजीत किशोर जी द्वारा बोला गया है। इस प्रथा को अगर जल्द से जल्द ना बंद किया गया तो यह बहुत घातक कर्मचारियों के साथ हो सकती है। कर्मचारियों के ऊपर वैसे भी मानसिक और शारीरिक दबाव बना रहता है कि उनसे कहीं भी कोई गलती ना हो जाए और इस तरीके से कार से उनका पूरा मनोबल तोड़ा जा रहा है।

मंडल मंत्री श्री दिनेश कुमार मल्ल जी के आवाहन पर पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में 600 कर्मचारियों ने हस्ताक्षर अभियान चलाते हुए अपने कंधे पर काला फीता बांधकर आज ड्यूटी की है।

मंडल संयुक्त महामंत्री सौरभ श्रीवास्तव द्वारा बोला गया है कि परिचालन विभाग के ग्रुप डी कर्मचारी कांटा वाला फाटक वाला वैसे भी कम कर्मचारियों की समस्याओं से जूझ रहा है। एक कांटा वाले को गेट पर भी जाकर ड्यूटी करनी होती, सेंटिंग आदि सभी कार भी करना होता है। लेकिन तब भी उसके साथ हमेशा नाइंसाफी बढ़ती जाती है। जरा सी लापरवाही होने पर उसे सस्पेंड करते हुए भारी दंड दिया जाता है जो सरासर गलत है और यूनियन इसका विरोध करती है। APGMU के आदि पदाधिकारी भी मौजूद थे जिसमें अरुण कुमार पटेल, सौरभ गुप्ता, मोहम्मद फैज मोहम्मद फारुख दिनेश कुमार शर्मा जी मनोज कुमार जी जोनल महामंत्री जितेंद्र सिंह यादव, जोनल उपाध्यक्ष के साथ सैकड़ों, संख्या में आदि कर्मचारी गण भी उपस्थित थे।


Share: