राष्ट्रीय लोकनीति पार्टी के अध्यक्ष राजा शूलपाणि सिंह ने किया रुद्राभिषेक

Share:

डॉ अजय ओझा।

उतरप्रदेश भाजपा प्रत्याशियों के जीत के लिए कर रहे हैं राष्ट्रीय लोक नीति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लगातार दौरा।

वाराणसी, 4 मार्च। राष्ट्रीय लोक नीति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा शूलपाणि सिंह ने उत्तर प्रदेश के भाजपा प्रत्याशियों की जीत की कामना के साथ आज वाराणसी के अस्सी घाट पर स्थित शिवमंदिर में रुद्राभिषेक किया।

राष्ट्रीय लोकनीति पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को बिना शर्त समर्थन दिया है। राजा शूलपाणि सिंह अपने सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अमेठी, अयोध्या, बिकापुर, गोरखपुर, देवरिया, आजमगढ़, मउ, गाजीपुर में भाजपा के पक्ष में प्रचार करते हुए आज वाराणसी पंहुचे। राजा शूलपाणि सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के नेतृत्व में उतरप्रदेश में भाजपा की भारी जीत होने जा रही है। भाजपा की जीत के लिए राष्ट्रीय लोकनीति पार्टी के हजारों कार्यकर्ता दिनरात मेहनत कर रहे हैं।


Share: