राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बिरसा मुंडा के जन्मस्थली उलिहातू में उनके प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

Share:

डॉ अजय ओझा।

राज्यपाल, मुख्यमंत्री सहित अनेक केन्द्रीय मंत्री रहे मौजूद ।

रांची, 15 नवंबर। माननीया राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल रमेश बैस, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन , जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी और राज्य की महिला, बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री श्रीमती जोबा मांझी ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर उनके जन्म स्थली उलीहातू, खूंटी में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर माननीया राष्ट्रपति ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के वंशजों से मुलाकात की।


Share: