प्रयागराज न्यूज़ जिलाधिकारी ने दुर्घटना में घायल हुए लोगों का हाल-चाल जानने स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय पहुंचे

Share:

अनिल कुमार पटेल।

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री ने आज प्रातः काल हंडिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत हंडिया टोल प्लाजा से पहले बिजली के पोल से टकराने के कारण हुई सड़क दुर्घटना में घायल हुए लोगों का हाल-चाल जानने स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय पहुंचे।

उन्होंने घायलों का हाल चाल लेते हुए स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय के प्रधानाचार्य को घायलों के बेहतर उपचार हेतु निर्देशित किया।

आईजी डॉ राकेश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शैलेश कुमार पांडे ने घटनास्थल हंडिया पहुंचकर तत्काल स्थिति का जायजा लिया।

घायलों में 1.उमेश पुत्र स्वर्गीय श्यामलाल उम्र 33 वर्ष 2.प्रिया पत्नी उमेश उम्र 30 वर्ष
3.ऋषभ पुत्र राम सजीवन अग्रहरि उम्र 26 वर्ष 4.चालक इरशाद हैं।

ADVT.

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री ने बताया कि इस सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की मृत्यु भी हो गई है। मृतकों में 1.श्रीमती रेखा देवी पत्नी संजय अग्रहरी उम्र 40 वर्ष 2. रेखा पत्नी रमेश उम्र 32 वर्ष 3.कृष्णा देवी पत्नी स्वर्गीय श्यामलाल उम्र 70 वर्ष 4.कविता पत्नी स्वर्गीय दिनेश उम्र 36 वर्ष 5. शलेश उम्र 1 वर्ष 6.नयाशा उम्र 14 वर्ष हैं। समस्त निवासी गण शिवगढ़ के है।


Share: