प्रयागराज : सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

Share:

जयति भट्टाचार्य।

प्रयागराज 14 मई, 2021 : औद्योगिक क्षेत्र थाना के मुंगारी गांव के समीप शुक्रवार की सुबह बाइक सवार दो युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।

थाना करछना के कचरी गांव में रहने वाला रोहिताश सिंह (18) अपने साथी डीहा निवासी बबलू सिंह (35) के साथ नैनी किसी काम से गया हुआ था। सुबह लगभग 10 बजे दोनों मोटरसाइकिल से घर की ओर जा रहे थे। मुंगारी गांव के समीप एक अज्ञात वाहन ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। दोनों छिटककर दूर जा गिरे और उनकी बाइक चकनाचूर हो गई। इस हादसे में रोहिताश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी बबलू गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने रोहिताश की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे की जानकारी होने पर मृतक के घर मातम छा गया। इंस्पेक्टर औद्योगिक जितेंद्र सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से रोहिताश की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि उसका साथी बब्लू गंभीर रूप से घायल हो गया।


Share: