प्रयागराज के सहसों सरायइनायत क्षेत्र में खुले आम बिक रहा गांजा

Share:

जहाँ पर उत्तर प्रदेश सरकार नशा मुक्ति के अभियान पर जोर देती नजर आ रही, वहीं गंगापार के सरायइनायत थाना अंतर्गत पुलिस की लापरवाही या मिलीभगत से कई ग्रामीण एवम टाउन क्षेत्र में खुले आम गांजा की बिक्री जोरो पर हैं, वो चाहे हबुसा मोड़ हो,या सहसों चौराहा गांजा ब्यापरियों को प्रशासन का डर जरा सा नही है उनके एजेंट खुलेआम बैठ कर गांजा बेचते नजर आते हैं, सुबह से ही नशेड़ियों का तांता लगा रहता है, जिससे आने जाने वाले राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं, ग्रामीण क्षेत्र में सेमरा,छीटपट्टी,बगई, मुस्तफाबाद आदि इलाको में गांजा की बिक्री जोरो पर है, ऐसा लगता है कि इन व्यापारियों में प्रशासन का जरा सा डर नही रह गया है या फिर प्रशासन इन पर कार्यवाही करने में ही अपने कदम पीछे खींच रही हैं।


Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *