प्रज्ञा केसरवानी ने जीवंत किया सीता का किरदार,अकस्मात मिला था यह रोल

Share:

विवेक रंजन।
विवेक रंजन।

कटरा रामलीला का अनौपचारिक रूप से अंतिम दिन था। रावण वध के राम अयोध्या वापस लौटे। इस पूरी रामलीला में सीता का किरदार निभाया प्रज्ञा केसरवानी ने। पेशे से शिक्षिका प्रज्ञा को यह किरदार अकस्मात दिया गया। दर्शकों की मानें तो उन्होंने सीता के किरदार को जीवंत कर दिया।

सम्पूर्ण माया से बातचीत मे प्रज्ञा ने बताया कि पिछले वर्ष उन्हें उर्मिला का किरदार मिला था और उनकी बड़ी इच्छा थी कि उन्हें सीता का रोल मिले। सीता के किरदार के लिए चयनित कलाकार के जाने के बाद निर्देशक ने प्रज्ञा को यह पात्र निभाने को कहा।

पूरे रामलीला में सीता के अभिनय को कम समय के अभ्यास के बावजूद प्रज्ञा ने इस किरदार को बखूबी निभाया। उनका कहना है कि यह उनकी श्रद्धा का फल है जो उन्होंने सीता के किरदार के प्रति अपने हृदय से की थी।

रावण-राम युद्ध के दौरान पांडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज रहा था। रावण बने श्वेतांक व राम बने ऋषभ के अभिनय को देख दर्शक जोश से भर जा रहे थे। कहीं कहीं जय श्री राम के साथ जय लंकेश का भी उद्घोष किया जा रहा था।

कल के प्रसंग में राम अयोध्या के राजा बनेंगे। साथ ही साथ अभिनय कर रहे कलाकारों को प्रशस्ति पत्रभी प्रदान किया जाएगा। आज के कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या उपस्थित रहे।


Share: