गुजरात चुनाव में जनता का मोदी जी के प्रति जनसैलाब प्रेम अप्रत्याशित है-सिद्धार्थ नाथ सिंह

Share:

पहले अखिलेश जी अपना परिवार बचा ले फिर चुनाव जीतने की सोचें-विधायक शहर पश्चिमी।

भारत जल्द ही चीन को भी पीछे छोड़ कर विश्व की नंबर 1 अर्थव्यवस्था बन जाएगा-पूर्व कैबिनेट मंत्री ।

प्रयागराज 1 दिसंबर,2022।गुजरात के चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक एवं अप्रत्याशित जीत होने जा रही है यह बातें उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री शहर पश्चिमी विधायक मा. सिद्धार्थ नाथ सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं से परिचर्चा के दौरान कही।

पूर्व कैबिनेट मंत्री मा. सिद्धार्थ नाथ सिंह ने गुजरात परिणाम को लेकर कहा कि गुजरात में भाजपा के पक्ष में ऐतिहासिक जीत होने जा रही है। 2017 चुनाव के पहले चरण में भाजपा को 44 और कांग्रेस के 46 सीटें प्राप्त हुई थी।लेकिन 2022 के चुनाव में जनता का मोदी जी के प्रति जनसैलाब प्रेम अप्रत्याशित है। 2002 से लेकर अब तक की यह जीत ऐतिहासिक होगी। कांग्रेस और आप पार्टी दहाई अंक के अंदर ही सिमट जाएंगे।

सपा नेता शिवपाल सिंह यादव को लेकर हुई चर्चा पर सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि अब मुलायम सिंह नहीं है। यादव परिवार में वर्चस्व की लड़ाई छिड़ गयी है। शिवपाल सिंह यादव का मंच पर पैर छुआना चाचा भतीजे का प्रेम मैनपुरी चुनाव तक ही जागा है।अखिलेश यादव को छोटे नेता कहकर शिवपाल यादव ने परिवार के अंदर चल रही वर्चस्व की लड़ाई में खुद को यादव परिवार का बड़ा नेता होने का संदेश दिया है। पहले अखिलेश यादव अपना परिवार बचा ले फिर चुनाव जीतने की सोचें।

जीडीपी पर किये गए सवाल पर मा. सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा की देश की अर्थव्यवस्था को दिशा देने का कार्य कुशल नेतृत्व के हाथों में है, जहां तक 6.3 जीडीपी की बात है आरबीआई और आईएमएफ जैसी संस्थाओं का भी लगभग यही अनुमान है। भारत की जीडीपी वृद्धि विश्व के अन्य देशों की तुलना में बेहतर स्थिति में है। भारत का विदेशी मुद्रा कोष अच्छी स्थित में है और राजकोषीय घाटा नियंत्रित है। जहां दूसरे देश मंदी से परेशान हैं वहां देश की अर्थव्यवस्था सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है। अर्थव्यवस्था की इस बढ़ती हुई रफ्तार से भारत जल्द ही चीन को भी पीछे छोड़ कर विश्व की नंबर 1 अर्थव्यवस्था बन कर सामने आयेगा।


Share: