रांची शहर में तीन दिनों से जरूरतमंदों के बीच कंबल बांट रहे सांसद।

Share:

डॉ अजय ओझा।

सांसद ने कहा : समाज के अन्य लोग भी सेवा के इस कार्य में आगे आएं।

रांची, 13 जनवरी। कड़ाके की ठंड को देखते हुए रांची के सांसद श्री संजय सेठ बीते 3 दिनों से शहर के विभिन्न मोहल्लों में गरीब जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण कर रहे हैं। इस दौरान सांसद श्री सेठ ने डोरंडा, अपर बाजार, लालपुर, हटिया, हिनू, लोअर बाजार सहित कई क्षेत्रों में घूम घूम कर गरीब जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया।

सांसद श्री सेठ ने कहा कि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता सेवा को ही अपना धर्म समझता है। हमारे प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी ने सभी कार्यकर्ताओं को यह स्पष्ट निर्देश दिया है कि अंत्योदय के भाव से विकास का कार्य सरकार कर रही है। कार्यकर्ता समाज के जरूरतमंदों के लोगों की सेवा करें। संगठन और सरकार की हर बात को जनता तक पहुंचाने का काम करें। जनता की जरूरतों का ख्याल रखें। इन्हीं भावनाओं का ख्याल रखते हुए जरूरतमंदों के बीच में कंबल बांटने का कार्य किया जा रहा है। सांसद श्री संजय सेठ ने अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं से भी आह्वान किया कि समाज में कई ऐसे वर्ग हैं, जो कंबल के अभाव में सड़कों पर ठिठुरते हुए रात बिताते हैं। ऐसे लोगों की सेवा के लिए हमें आगे आना चाहिए। ऐसे लोगों को कंबल और जरूरत के गर्म वस्त्र उपलब्ध कराने चाहिए। इस दौरान सांसद के साथ रांची महानगर के अध्यक्ष केके गुप्ता उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह पटेल पार्षद रोशनी खलखो बसंत दास मंडल अध्यक्ष पप्पू वर्मा संजय पोद्दार जय मसि तिग्गा विनोद महतो सूर्य प्रताप संतोष मिश्रा पप्पू जायसवाल भोला सिंह सुजीत वर्मा सहित दर्जनों भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Share: