पं जवाहर लाल नेहरू जन्म दिवस मनाया गया भारद्वाज गुरुकुलम संस्थान में
उर्मिला शर्मा ।
भारद्वाज गुरुकुलम संस्थान मे भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू की जन्म जयंती की पूर्व संध्या पर भारत रत्न पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि की गई। उनके चरित्र और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। देश में उनके द्वारा किए गए योगदान को याद किया गया। इस के उपलक्ष में विद्यालय प्रांगण में छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें कुमारी शिवानी यादव को प्रथम प्रिया प्रकाश को दूसरा और कुमारी खुशी कुशवाहा को तृतीय पुरस्कार एवं कुमारी साक्षी बिंदु को स्पेशल पुरस्कार दिया गया। पुरस्कार वितरण विद्यालय के प्रबंधक विनय उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर गौरव श्रीवास्तव देवेश कुमार सिंह अमित राम वर्मा कुमारी अंजली यादव कुमारी हमीदा बानो कुमारी काज नींद आदि अध्यापक गण उपस्थित रहे।