पाटन प्रखंड मुख्यालय स्थित सगुना में धान अधिप्राप्ति केंद्र का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक पुष्पा देवी ने किया

Share:

मेदनीनगर पलामू : बेनी माधव सिंह संपूर्ण माया के लिए झारखंड से।

आज दोपहर में पलामू जिले के पाटन प्रखंड मुख्यालय स्थित सगुना में धान अधिप्राप्ति केंद्र का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक पुष्पा देवी ने किया। इस अवसर पर पलामू के पूर्व सांसद मनोज कुमार भी उपस्थित थे। उद्घाटन समारोह मे उपस्थित स्थानीय गणमान्य लोगों एवं किसानों को संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती पुष्पा देवी ने कहा कि अब किसानों को अपना धान बेचने में कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा । इनको उचित दाम एवं समय पर बिक्री के लिए तत्काल व्यवस्था किया गया है। इस अवसर पर पूर्व सांसद एवं  कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एवम भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज कुमार ने कहा कि धान अधिप्राप्ति केंद्र के 2 माह से बंद रहने के बाद किसानों के धान का खरीद द्रुतगति से हो ,इसलिए इस धान उपार्जन केंद्र का शुरुआत किया गया है ।इस अवसर पर सगुना पंचायत के मुखिया अखिलेश पांडे समाजसेवी रामानंद पांडे हसीब आलम सुरेंद्र कुमार सिंह संजय कुमार सिंह, महबूब आलम सिरमा के मुखिया राकेश कुमार दुबे राजेश दुबे एवं ईश्वरी पांडे एवं नवीन कुमार पांडे भी उपस्थित थे। ज्ञातव्य हो कि क्षेत्र में दो माह से किसानों में क्रय केंद्र के बंद रहने से हाहाकार की स्थिति उत्पन्न थी, तथा जरूरतमंद किसान अपनी ऊपज ओने पौने दाम में बेचने को विवश हो रहे थे। किसानों की समस्या के निदान के लिए पलामू के उपायुक्त  शशि रंजन ने पाटन स्थित सभी धान अधिप्राप्ति केंद्रो को धान क्रय प्रारंभ करने का  निर्देश दिया है ।दिसंबर माह में 1 सप्ताह तक खरीदी करने के बाद विगत 2 माह से क्रय केंद्र में ताला लटकने से किसान ठगा सा महसूस कर रहे थे ।सभी पैक्सो में खरीदी प्रारंभ होने से किसानों को तत्काल राहत मिलेगी ।कार्यक्रम का संचालन अंजय कुमार सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन विधायक प्रतिनिधि अशो।

फोटो : धान क्रय केंद्र का शुभारंभ करते क्षेत्रीय विधायक पुष्पा देवी एवम पलामू के पूर्व सांसद मनोज।


Share: