कस्तूरबा गांधी बालिका इण्टर कालेज गोण्डा में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

Share:

ब्यूरो- अमित कुमार गर्ग।

उ० प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण , लखनऊ व माननीय जनपद न्यायाधीश के निर्देश के अनुपालन में तहसील सदर अन्तर्गत स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका इण्टर कालेज गोण्डा में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन बालिकाओं के हितकारी योजनाओं पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गोण्डा के सचिव श्री कृष्ण प्रताप सिंह की अध्यक्षता में तथा श्रीमती ललिता त्रिपाठी प्रधानाचार्या कस्तूरबा गांधी बालिका इण्टर कालेज गोण्डा की उपस्थिति में किया गया।

कस्तूरबा गांधी बालिका इण्टर कालेज गोण्डा में आयोजित विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर में सचिव श्री सिंह द्वारा उपस्थित बालिकाओं को राज्य सरकार एवं केन्द्र सरकार द्वारा संचालित बेटी बचाओ बेटी पढाओ सुकन्या समृद्धि योजना , बालिका समृद्धि योजना छात्रवृत्ति योजना आदि विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों की जानकारी प्रदान की गयी तथा महिलाओं के सन्दर्भ में बताया गया कि आज का युग ऐसा युग है , जिसमें महिलाओं को संविधान में कई अधिकार दिये गये है। आज महिलाएं इस विकासशील भारत में विकसित बनाने के लिए अपना योगदान देती हैं , परन्तु फिर भी उन्हें कई बार अलग – अलग रूपों में प्रताड़ित किया जाता है तथा उनके अधिकारों का हनन किया जाता है। महिला सशक्तीकरण पर जानकारी देते यह भी बताया गया कि वर्तमान में महिलाओं को कानूनी अधिकार प्राप्त है जैसे महिलाओं के कार्यस्थल पर छेड़छाड़ / यौन उत्पीड़न से संरक्षण का अधिकार पुरुषों के समान पारिश्रमिक का अधिकार यौन उत्पीड़न की। पीडि़ता का नाम सार्वजनिक न होने का अधिकार, पति अथवा रिश्तेदारों के खिलाफ घरेलू हिंसा से सुरक्षा का अधिकार, कामकाजी महिलाओं को मातृत्व सम्बन्धी लाभ का अधिकार कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ अधिकार, रात में गिरफ्तार न होने का अधिकार सम्पत्ति में बराबरी का अधिकार पीड़िताओं को क्षतिपूर्ति पाने का अधिकार व मुफ्त कानूनी सहायता का अधिकार आदि के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया तथा महिलाओं से सम्बन्धित कानूनों की विधियत जानकारी दी गयी।

इस अवसर पर प्रधान लिपिक, श्री जनक जी शुक्ला , शिक्षिका गीता यादव , सुधा देवी , गुलशन , साधना चौधरी , अतुल चन्द्र मिश्रा व छात्राएँ तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के लिपिक मुकेश कुमार वर्मा , पराविधिक स्वयं सेवक प्रभूनाथ आदि अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


Share: