प्रदेश के लाखों प्रवासी मजदूरों की समस्याओं को लेकर समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में प्रदेश सरकार को एक 6 सूत्रीय ज्ञापन भेजा गया

Share:

सेवा में… माननीय मुख्यमंत्री महोदय
उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ विषय…प्रवासी मजदूरों की समस्यायों को लेकर ज्ञापन… महोदय… जैसा कि आप के संज्ञान में है कि आज समूचे विश्व में कोरोना महामारी के चलते आम जन जीवन बुरी तरह प्रभावित है और लोग तमाम तरह से परेशान हैं। इस संबंध में उत्तर प्रदेश के अन्य राज्यो में रोजी रोटी कमाने गए प्रवासी मजदूरों की समस्याओं को लेकर आपसे निम्न बिंदुओ पर समुचित कार्यवाही कराए जाने हेतु समर्थ किसान पार्टी प्रार्थना करती है। 1…सभी मृतक प्रवासी मजदूरों के परिजनों को तत्काल रू 10 लाख की सरकारी आर्थिक सहायता एवं प्रत्येक मृतक के परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी प्रदान की जाए। 2…रास्ते में चलने से विभिन्न कारणों से जख्मी हुए लोगों का समुचित उपचार कराया जाय और घायल लोगो को रू 2 लाख सरकारी सहायता प्रदान की जाए। 3…मजदूरों के उनके गांव जाने हेतु नि:शुल्क यातायात की तत्काल व्यवस्था की जाए। 4…निजी वाहन से अपने गांव जा रहे मजदूरों को राज्य की सीमा पर पुलिस द्वारा कत्तई रोका न जाए। 5…प्रवासी मजदूरों के लिए रास्ते में जरूरी जरूरतों जैसे भोजन, विश्राम स्थल, चिकित्सीय सुविधा आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। 6…प्रवासी मजदूरों के साथ पुलिस द्वारा रास्ते किसी प्रकार का उत्पीड़न अथवा दुर्व्यवहार न किया जाए। हम आशा करते हैं कि आप द्वारा उपरोक्त सभी बिंदुओ पर समुचित कार्यवाही कराई जाएगी। धन्यवाद एवं आभार! भवदीय…

अजय सोनी
(राष्ट्रीय अध्यक्ष)
समर्थ किसान पार्टी
उत्तर प्रदेश


Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *