प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही राष्ट्र का कर सकते हैं नव निर्माण: अश्वनी
अनिल कुमार पटेल।
घूरपुर, प्रयागराज। प्रशिक्षण से ही कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व का विकाश होता है। जिससे प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही राष्ट्र का नव निर्माण कर सकते हैं उक्त बातें शुक्रवार को घूरपुर क्षेत्र में स्थित बलराज वाटिका में भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र के पिछड़ा मोर्चा यमुनापार के प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता काशी प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह पटेल ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देते हुए संबोधित किया। आगे कहा कि कार्य पद्धति ही भाजपा संगठन की आत्मा है।
![](https://sampurnamaya.in/wp-content/uploads/2022/11/IMG-20221118-WA0056-1024x480.jpg)
वक्ता जिला पंचायत अध्यक्ष ड्रॉ बी के सिंह ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी जिसका एक अदना सा कार्यकर्ता कब अपनी प्रतिभा से ऊंचाई पर पहुंच जायेगा जिसका भान उसे खुद भी नहीं रहता। यह भाजपा की प्रषिक्षण विधा ही कुछ ऐसी है जो देश के प्रति समर्पण का भाव उत्पन्न करती है। जिससे ओत प्रोत हो कार्यकर्ता निश्वार्थ भाव से भाजपा को मजबूत करने का काम करता है। यह विश्व के अन्य किसी राजनीतिक दल में किसी का इस तरह का सोच ही नहीं है। किसान मोर्चा के क्षेत्रिय उपाध्यक्ष रमा कांत विश्वकर्मा ने भाजपा का इतिहास बताते हुए कहा कि भाजपा दीन दयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद दर्शन बताते हुए कहा कि वर्तमान में जिन संसाधनों से वंचित लोग हैं उन्हें भी उक्त संसाधन प्राप्त हो आगे भाजपा के पंचनिष्ठा के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसी क्रम में वक्ता अवधेश गुप्त व गुरु प्रसाद मौर्य ने भी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया। अध्यक्षता यमुनापार जिला अध्यक्ष सुभाष सिंह पटेल ने किया।
प्रशिक्षण वर्ग शुभारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष ड्रॉ विभव नाथ ने दीप प्रज्वलित कर और श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कार्याक्रम चार चरणों में अयोजित किया गया। संचालन ड्रॉ सूर्या यादव, सुधाकर सिंह, राम राज सिंह ने किया। वरिष्ठ नेताओ में प्रवीण कुमार पटेल, संदीप निषाद, धर्म दास मौर्य, सुरेंद्र बहादुर सिंह, धर्म राज पाल, आर के शर्मा, संतोष पटेल, राधिका प्रसाद पटेल, रविंद्र प्रसाद पटेल, रवि निषाद, अंतर सिंह कुशवाहा, अनुपम सिंह, श्री कांत कुशवाहा, बुद्धसेन, सुरेंद्र पटेल, मयंक सिंह आदि पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन के दौरान जिला अध्यक्ष सुभाष सिंह पटेल ने अतिथियों प्रति आभार व्यक्त करते हुए धनयवाद अर्पित किया।