कोरोना इफेक्ट: टोक्यो अलिम्पिक खेल स्थगित?

Share:

लॉस एंजेल्स 24 मार्च (हि.स.)। टोकियो अलिम्पिक खेलों को स्थगित किए जाने पर क़रीब क़रीब फ़ैसला हो चुका है। खेलों का यह महाकुम्भ 24 जुलाई से टोक्यो में शुरू होना तय था। अंतर्राष्ट्रीय अलिम्पिक समिति के एक वरिष्ठ सदस्य डिक पाउण्ड नै अमेरिकी मीडिया को बताया कि सम्भवत: यह खेल एक वर्ष के लिए स्थगित किए जा रहे हैं।


इस संदर्भ में अंतर्राष्ट्रीय अलिम्पिक समिति के अध्यक्ष थोमस बैच ने कहा है कि कोरोना वायरस के कारण अब तयशुदा तिथियों पर खेलों का आयोजन सम्भव प्रतीत नहीं हो रहा है। इन खेलों को कितनी अवधि के लिए स्थगित किया जाना है, इस बारे में मेज़बान टोक्यो अलिम्पिक समिति, वहांं की सरकार, मेज़बानी में जुड़े स्टेक होल्डर तथा विभिन्न देशों की ओलम्पिक समितियों से विचार करने के बाद निर्णय लिया जाएगा। इसमें क़रीब चार सप्ताह का समय और लग सकता है।
कनाडा और आस्ट्रेलिया ने तयशुदा तिथियों पर टोक्यो खेलों में भाग लेने में असमर्थता दिखाई है। मेज़बान देश ने इन खेलों की मेज़बानी पर अभी तक 25 अरब डॉलर खर्च कर चुकी है, जबकि अमेरिकी मीडिया चैनल एक अरब डॉलर खर्च कर चुके हैं।


Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *